
SCALP क्यों है इतनी खतरनाक?
SCALP-EG यानी स्टॉर्म शैडो एक लॉन्ग-रेंज एयर-लॉन्च क्रूज मिसाइल है।SCALP मिसाइल को पकड़ना रडार के लिए भी मुश्किल होता है।इसके आकार और खास मटीरियल के कारण इसका रडार क्रॉस सेक्शन बेहद कम होता है।इसका इंफ्रारेड सिग्नेचर भी न्यूनतम होता है।
SCALP मिसाइल की रेंज करीब 560 किलोमीटर
SCALP मिसाइल की रेंज करीब 560 किलोमीटर है। यानी राफेल को दुश्मन की हवाई सीमा में घुसने की जरूरत नहीं।भारत की सीमा से ही मिसाइल को दागा जा सकता है।
इसके चार-स्तरीय नेविगेशन सिस्टम (INS, GPS, TERPROM, EO) की वजह से ये चलती गाड़ियों, बंकरों और अंडरग्राउंड टारगेट्स को भी एकदम सटीकता से हिट कर सकती है। यानी बंकर हो या सुरंग, कुछ भी नहीं बचता।

जब राफेल से बरसी ‘आग
2016 में भारत ने फ्रांस की Dassault Aviation से 36 राफेल फाइटर जेट खरीदे थे। इन जेट्स में SCALP और HAMMER मिसाइल जैसे आधुनिक हथियार लगे हैं। राफेल की ताकत इस ऑपरेशन में खुलकर सामने आई। यह जेट 2,222 किमी/घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है और इसकी मारक क्षमता इसे किसी भी दुश्मन के लिए खतरा बना देती है।
