बागपत का रहने वाला मृतक सिपाही
उत्तर प्रदेश के कानपुर में पीआरबी सिपाही शुभम पुत्र रामकिशन शताब्दी नगर पनकी में सड़क किनारे पड़ा हुआ मिला। पास में ही उसकी मोटरसाइकिल भी मिली। जिस पर पुलिस लिखा था। राहगीरों ने इसकी जानकारी पनकी थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शुभम को रीजेंसी में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई
मृतक परिजन के घर मचा कोहराम
मृतक शुभम की पोस्टिंग पनकी थाना क्षेत्र में थी। जो पीआरबी में ड्यूटी दे रहा था। शुभम के बड़े भाई प्रवीण तोमर ने बताया कि शुभम में उन्हें सांप काट लेने की जानकारी दी थी। यह भी बताया कि अकेले ही बाइक से इलाज के लिए जा रहा है। लेकिन अस्पताल तक नहीं पहुंच पाया और रास्ते में ही गिर गया। पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। इधर शुभम की मौत खबर सुनकर पीआरबी जवान भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए।