एबी डिविलियर्स ने 123 रन की पारी खेली
दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस की तरफ से एबी डिविलियर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस के गेंदबाजों की जमकर धुनाई करते हुए महज 39 गेंदों में शतक पूरा किया। उनकी विस्फोटक पारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 46 गेंदों में 123 रन की पारी खेली, जिसमें 15 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के शामिल थे। उनके अलावा दक्षिण अफ्रीका की तरफ से जेजे स्मट्स ने 53 गेंद में 85 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल थे। जेपी डुमिनी ने दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस के स्कोर में 16 रन का योगदान दिया।
पीटर सिडल ने चटकाए तीन विकेट
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस टीम की तरफ से पीटर सिडल सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट चटकाए। कप्तान ब्रेट ली, स्टीव ओ’कीफ और डेनियल क्रिश्चियन ने 1-1 विकेट चटकाए।
इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ 41 गेंदों में ठोका था शतक
WCL 2025 में यह पहला मौका नहीं है जब एबी डिविलियर्स ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी की है। इससे पहले उन्होंने इंग्लैंड चैंपियंस के खिलाफ महज 41 गेंद में शतक लगाया था। इस मुकाबले में उन्होंने 51 गेंदों में नाबाद 116 रन की पारी खेली थी, जिसमें 15 चौके और 7 छक्के लगाए थे। इस मुकाबले को दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस ने 10 विकेट से जीता था।