scriptबड़ी खबर: धर्म परिवर्तन के बाद दुष्कर्म और किडनी बेचने की साजिश, बिजनौर में 5 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना की तलाश जारी | Conspiracy to rape and sell kidney after conversion in bijnor | Patrika News
बिजनोर

बड़ी खबर: धर्म परिवर्तन के बाद दुष्कर्म और किडनी बेचने की साजिश, बिजनौर में 5 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना की तलाश जारी

Bijnor Crime News: बिजनौर में एक महिला के साथ धर्म परिवर्तन कर जबरन निकाह, दुष्कर्म और किडनी बेचने की कोशिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

बिजनोरJul 27, 2025 / 06:12 pm

Mohd Danish

Conspiracy to rape and sell kidney after conversion in bijnor

बड़ी खबर: धर्म परिवर्तन के बाद दुष्कर्म और किडनी बेचने की साजिश | Image Source – Social Media

Conspiracy to rape and sell kidney after conversion in bijnor: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। एक महिला के साथ न केवल धोखे से धर्म परिवर्तन कराया गया, बल्कि नशे की लत लगवाकर दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी किडनी बेचने की साजिश भी रची गई। पुलिस ने मामले में तेजी से कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता मौलाना सहित अन्य की तलाश जारी है।

संबंधित खबरें

पति से अलग रह रही महिला के साथ रची गई खौफनाक साजिश

शहर कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में रहने वाली पीड़िता, जो अपने पति से अलग रह रही है, ने पुलिस को तहरीर देकर आपबीती सुनाई। महिला ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने उसे बहला-फुसलाकर अपने जाल में फंसा लिया। जब वह काम की तलाश में एक दुकान पर पहुंची, तब उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई।

कपड़े की दुकान बना अपराध का अड्डा, आरोपी तारिक ने जाल में फंसाया

पीड़िता के अनुसार आरोपी तारिक किरतपुर में कपड़ों की दुकान चलाता है। महिला वहीं काम करने गई थी। आरोप है कि तारिक ने पहले उसे नशे का आदी बनाया और फिर उसका यौन शोषण किया। इसके बाद जबरन निकाह किया गया और एक फर्जी निकाहनामा भी तैयार कराया गया, जिसमें मौलाना और दो गवाहों की भूमिका सामने आई है।

किडनी बेचने की कोशिश, दिल्ली और ऋषिकेश तक ले गया आरोपी

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी किडनी बेचने की योजना बना रहा था। इसके लिए महिला को दिल्ली और ऋषिकेश ले जाया गया। हालांकि किसी कारणवश यह घिनौनी साजिश पूरी नहीं हो सकी और पीड़िता किसी तरह जान बचाकर वापस लौटी।

पुलिस की सख्त कार्रवाई, पांच आरोपी दबोचे गए

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों – तारिक, नदीम, नशरीन, अयान और अमन को गिरफ्तार कर लिया है। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौलाना सहित अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और इस मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

एसपी सिटी ने दी जानकारी, केस की जांच कई बिंदुओं पर जारी

एसपी सिटी संजीव बाजपेई ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में कुल 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं यह एक संगठित गिरोह तो नहीं, जो महिलाओं को निशाना बनाकर उनका धर्म परिवर्तन, दुष्कर्म और अंगों की तस्करी करता हो।

पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा, जल्द होंगे सभी आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधिकारी ने भरोसा दिलाया है कि पीड़िता को पूरा न्याय मिलेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। मौलाना की भूमिका की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी भी की जाएगी।

Hindi News / Bijnor / बड़ी खबर: धर्म परिवर्तन के बाद दुष्कर्म और किडनी बेचने की साजिश, बिजनौर में 5 आरोपी गिरफ्तार, मौलाना की तलाश जारी

ट्रेंडिंग वीडियो