scriptBJP President Election: नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की वजह से लंबा खिंच सकता है BJP अध्यक्ष का चुनाव! धनखड़ के इस्तीफे से बढ़ी टेंशन | The election of BJP president may get delayed due to the election of the new vice president, tension increased due to Dhankhar's resignation | Patrika News
राष्ट्रीय

BJP President Election: नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की वजह से लंबा खिंच सकता है BJP अध्यक्ष का चुनाव! धनखड़ के इस्तीफे से बढ़ी टेंशन

BJP President Election: बीजेपी ने अब तक 36 में से 28 प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। बाकी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी शेष है। इन राज्यों में गुजरात, हरियाणा जैसे अहम राज्य भी शामिल है। 

भारतJul 27, 2025 / 06:08 pm

Ashib Khan

उपराष्ट्रपति के चुनाव के कारण और टल सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव (Photo-IANS)

BJP President Election: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव एक बार फिर लंबा खिंच सकता है। जेपी नड्डा को बीजेपी अध्यक्ष के तौर पर 2023 में एक साल का एक्सटेंशन मिला था। लोकसभा चुनाव के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव हो सकता है, लेकिन हरियाणा, महाराष्ट्र और दिल्ली चुनाव के चलते उन्हें एक बार फिर 2024 में एक्सटेंशन मिला। दिल्ली चुनाव के बाद पार्टी में संगठन स्तर पर बदलाव शुरू हुए लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव अब तक नहीं हो पाया है। मानसून सत्र के पहले दिन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखनड़ के पद से इस्तीफा देने से बीजेपी की टेंशन और बढ़ रही है। अब उपराष्ट्रपति के चुनाव की वजह से अध्यक्ष के चुनाव में देरी हो सकती है। 

उपराष्ट्रपति के चुनाव पर ध्यान केंद्रित

बता दें कि बीजेपी का अब उपराष्ट्रपति के चुनाव पर ध्यान केंद्रित है, क्योंकि पार्टी को उपराष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार का चयन करना है। इसलिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव का मामला एक बार फिर ठंडा हो गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि अध्यक्ष पद का चुनाव कब तक होगा। 

BJP के सामने सियासी चुनौतियां हुई खड़ी

मानसून सत्र के पहले दिन जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी के सामने सियासी चुनौतियां खड़ी हो गई है। दरअसल, पहले कयास लगाया जा रहा था कि संसद के मानसून सत्र के दौरान बीजेपी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव करा सकती है। लेकिन उपराष्ट्रपति के अचानक इस्तीफे ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का मामला ठंडे बस्ते में चला गया है। 

बिहार में होंगे विधानसभा चुनाव

बता दें कि इस साल के अंत तक बिहार में विधानसभा चुनाव भी होने है। ऐसे में हो सकता है कि बिहार विधानसभा चुनाव की वजह से भी बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को टाला जा सकता है। वहीं अब तक यूपी, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा नहीं हो सकी है। ऐसे में यहां के कार्यकर्ताओं को अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। 

28 प्रदेश अध्यक्ष के नामों की हुई घोषणा

बीजेपी ने अब तक 36 में से 28 प्रदेश अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी है। बाकी राज्यों में प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा अभी शेष है। इन राज्यों में गुजरात, हरियाणा जैसे अहम राज्य भी शामिल है। 

Hindi News / National News / BJP President Election: नए उपराष्ट्रपति के चुनाव की वजह से लंबा खिंच सकता है BJP अध्यक्ष का चुनाव! धनखड़ के इस्तीफे से बढ़ी टेंशन

ट्रेंडिंग वीडियो