scriptयूपी में भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व को भेजे 6 नाम, रेस में ब्राह्मण-ओबीसी-दलित चेहरे | UP BJP get a new state president Soon, 6 names sent to the top leadership | Patrika News
लखनऊ

यूपी में भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व को भेजे 6 नाम, रेस में ब्राह्मण-ओबीसी-दलित चेहरे

यूपी में भाजपा अध्यक्ष का ऐलान दो हफ्तों के भीतर होने वाला है। प्रदेश इकाई ने शीर्ष नेतृत्व को 6 नामों की लिस्ट भेजी है। इनमें से तीन नाम प्रबल दावेदार हैं… उनमें पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, वर्तमान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया हैं।

लखनऊJul 26, 2025 / 07:58 pm

Avaneesh Kumar Mishra

यूपी बीजेपी को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही मिलने वाला है। 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए, पार्टी का केंद्रीय राज्य के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए नए चेहरे को कमान सौंपने की तैयारी में है। वर्तमान अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कार्यकाल पूरा होने के बाद, प्रदेश इकाई ने राष्ट्रीय नेतृत्व को छह संभावित नामों की एक सूची भेजी है। माना जा रहा है कि अगले दो हफ्तों के भीतर नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान हो जाएगा।

संबंधित खबरें

सूत्रों के अनुसार, यह सूची जातीय और क्षेत्रीय संतुलन को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। इसमें दो ब्राह्मण, दो पिछड़े और दो दलित समुदाय से जुड़े नेता शामिल हैं, ताकि सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिल सके और 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके। भाजपा नए अध्यक्ष से यूपी में जातीय और क्षेत्रीय समीकरणों को भी साधने की कोशिश कर रही है। प्रदेश इकाई ने शीर्ष नेतृत्व को जो 6 नामों की लिस्ट भेजी है। इनमें से तीन नाम प्रबल दावेदार हैं… उनमें पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, वर्तमान केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामशंकर कठेरिया हैं।

शीर्ष नेतृत्व को भेजे गए यह नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिन छह नेताओं की सूची शीर्ष नेतृत्व को भेजी गई है। उनकी पकड़ राजनीति के क्षेत्र के साथ-साथ संगठन और अपने क्षेत्र में अच्छा प्रभाव है।
बीजेपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष।
  • डॉ. दिनेश शर्मा (पूर्व उपमुख्यमंत्री, ब्राह्मण): अपनी स्वच्छ छवि, शैक्षणिक योग्यता और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) तथा शीर्ष नेतृत्व का विश्वास प्राप्त है।
  • हरीश द्विवेदी (बस्ती के पूर्व सांसद, ब्राह्मण): संसदीय अनुभव रखते हैं और पार्टी में राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं।
  • धर्मपाल सिंह (वर्तमान मंत्री, ओबीसी): प्रभावशाली लोध समुदाय से आते हैं और दशकों का विधायी व मंत्री पद का अनुभव है।
  • बीएल वर्मा (वर्तमान केंद्रीय राज्य मंत्री, ओबीसी): लोध समुदाय से हैं, अनुशासित और साधारण संगठनकर्ता माने जाते हैं, जिनके आरएसएस से गहरे संबंध हैं।
  • रामशंकर कठेरिया (पूर्व केंद्रीय मंत्री, दलित): राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष रहे हैं और हिंदुत्व व दलित पहचान के अपने आक्रामक रुख के लिए जाने जाते हैं।
  • विद्या सागर सोनकर (वर्तमान एमएलसी, दलित): एक साधारण लेकिन वफादार पार्टी कार्यकर्ता हैं, जिनका पूर्वी उत्तर प्रदेश में अच्छा प्रभाव है।
बीजेपी को जल्द मिलेगा नया अध्यक्ष।

अध्यक्ष तय करने में RSS की रहेगी अहम भूमिका

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद इन छह नामों को अंतिम सूची में शामिल किया गया है। हाल ही में दिल्ली में हुई उच्चस्तरीय बैठकों में गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी इस मुद्दे पर मंथन किया।
बीजेपी अब मिशन 2027 के तहत अपनी तैयारियों को मजबूत करने में जुट गई है। संगठनात्मक ढांचे को फिर से मजबूत किया जा रहा है और राज्य में नेतृत्व को स्थिर व प्रभावशाली बनाने की दिशा में यह एक अहम कदम है। पार्टी के वरिष्ठ नेता मानते हैं कि नया अध्यक्ष लोकसभा चुनाव 2024 के बाद संगठन को 2027 के विधानसभा चुनाव तक सफलतापूर्वक ले जाने की क्षमता रखता हो।
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि शॉर्टलिस्ट किए गए नामों पर अंतिम निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व और आरएसएस की सहमति के बाद ही होगा। यह फैसला जल्द या अगले सप्ताह तक होने की उम्मीद है। संगठन को ऐसे नए नेतृत्व की आवश्यकता है, जो अगले कुछ वर्षों में पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जा सके।

Hindi News / Lucknow / यूपी में भाजपा को जल्द मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, शीर्ष नेतृत्व को भेजे 6 नाम, रेस में ब्राह्मण-ओबीसी-दलित चेहरे

ट्रेंडिंग वीडियो