scriptRight Time to Drink Green Tea : ग्रीन टी कब पीना चाहिए और कब नहीं, जानिए सही तरीका | Right Time to Drink Green Tea when to drink and when to avoid Green Tea peene ka sahi samay Green Tea banane ka sahi tarika | Patrika News
लाइफस्टाइल

Right Time to Drink Green Tea : ग्रीन टी कब पीना चाहिए और कब नहीं, जानिए सही तरीका

Right Time to Drink Green Tea: ग्रीन टी को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे पीने का भी सही और गलत समय होता है? यहां जानिए ग्रीन टी कब पीनी चाहिए, कब नहीं पीनी चाहिए और इसका सही तरीका क्या है।

भारतApr 29, 2025 / 05:08 pm

Nisha Bharti

Right Time to Drink Green Tea

Right Time to Drink Green Tea

Right Time to Drink Green Tea: आजकल सेहत के प्रति जागरूक लोग अपनी दिनचर्या में ग्रीन टी को जरूर शामिल कर रहे हैं। वजन कम करने से लेकर डाइजेशन सुधारने और स्किन को हेल्दी रखने तक ग्रीन टी को कई फायदों के लिए जाना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ग्रीन टी का असर तब ही दिखाई देता है जब इसे सही समय और सही तरीके से पिया जाए?
अगर इसे गलत वक्त पर पिया जाए तो इसके फायदे की जगह नुकसान भी हो सकते हैं। यही वजह है कि ग्रीन टी पीने का सही समय जानना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, ग्रीन टी कब पीनी चाहिए, कब नहीं पीनी चाहिए और इसे पीने का सही तरीका क्या है? (Right Time to Drink Green Tea)

ग्रीन टी कब पीना चाहिए? (Green Tea Kb Pina Chahiye)

Green Tea Kb Pina Chahiye
Green Tea Kb Pina Chahiye
ग्रीन टी पीने का सबसे अच्छा समय होता है सुबह का वक्त लेकिन खाली पेट नहीं। सुबह हल्का नाश्ता करने के 30 से 45 मिनट बाद ग्रीन टी पीना फायदेमंद होता है। इससे आपकी पाचन शक्ति बेहतर होती है और शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
इसके अलावा दोपहर के खाने के बाद ग्रीन टी पी सकते हैं। यह खाने को पचाने में मदद करती है और वजन कम करने में भी असरदार होती है। अगर आप एक्सरसाइज करते हैं तो वर्कआउट के 30 मिनट बाद ग्रीन टी पी सकते हैं जिससे शरीर को एंटीऑक्सीडेंट मिलते हैं और मेटाबॉलिज्म तेज होता है।
यह भी पढ़ें: Right Time to Drink Tea : चाय पीने का सही समय, कब पिएं और कब न पिएं, जानिए

ग्रीन टी कब नहीं पीना चाहिए?

बहुत से लोग ग्रीन टी खाली पेट पीने की गलती करते हैं जिससे एसिडिटी और पेट दर्द हो सकता है। इसलिए इसे खाली पेट नहीं पिएं। रात को सोने से पहले भी ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए क्योंकि इसमें कैफीन होता है जो नींद में खलल डाल सकता है।
खाने के तुरंत बाद भी ग्रीन टी नहीं पीनी चाहिए क्योंकि यह आयरन के अवशोषण में रुकावट डालती है। अगर आप एनीमिया यानी खून की कमी से जूझ रहे हैं तो ग्रीन टी पीने से पहले डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

सेहत के लिए कितना फायदेमंद है ग्रीन टी

ग्रीन टी में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर से टॉक्सिन्स (Green Tea Benefits) को बाहर निकालते हैं। यह वजन घटाने में मदद करती है और मेटाबॉलिज्म को सुधारती है। ग्रीन टी दिल की सेहत के लिए भी अच्छी मानी जाती है क्योंकि यह कोलेस्ट्रॉल को कम करती है। यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है और उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करती है।
कुछ रिसर्च में यह भी पाया गया है कि ग्रीन टी पीने से डायबिटीज और कुछ तरह के कैंसर का खतरा कम हो सकता है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि आप दिनभर ग्रीन टी ही पीते रहें। दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी पर्याप्त होती है। ज्यादा ग्रीन टी पीने से शरीर में आयरन की कमी हो सकती है और नींद प्रभावित हो सकती है।
ग्रीन टी तभी फायदेमंद होती है जब उसे सही समय और सही मात्रा में पिया जाए। खाली पेट या रात में इसे पीने से बचें। सुबह नाश्ते के बाद या दोपहर के खाने के बाद ग्रीन टी पीना सबसे अच्छा रहता है।
Herbal Tea & Kadha Benefits: जानिए, हर्बल चाय और काढ़े के फायदे

Hindi News / Lifestyle News / Right Time to Drink Green Tea : ग्रीन टी कब पीना चाहिए और कब नहीं, जानिए सही तरीका

ट्रेंडिंग वीडियो