scriptTarot Horoscope 5 July: मेष, धनु समेत इन राशियों की मनोकामना होगी पूरी, टैरो कार्ड राशिफल में पढ़ें भविष्यवाणी | Daily Tarot Horoscope 5 July 2025 Saturday Aaj Ka Tarot Rashifal Wishes of these zodiac signs will be fulfilled read Tarot card horoscope prediction | Patrika News
राशिफल

Tarot Horoscope 5 July: मेष, धनु समेत इन राशियों की मनोकामना होगी पूरी, टैरो कार्ड राशिफल में पढ़ें भविष्यवाणी

Aaj Ka Tarot Rashifal 5 July 2025: यूरोपियन ज्योतिष की विधा टैरो कार्ड से दैनिक जीवन में घटने वाली घटनाओं का पूर्वानुमान लगाया जा सकता है। अजमेर की टैरो कार्ड रीडर नीतिका शर्मा से जानिए 5 जुलाई का टैरो कार्ड रीडिंग से अपना भाग्य (Daily Tarot Horoscope 5 July 2025)

भारतJul 04, 2025 / 04:30 pm

Pravin Pandey

Daily Tarot Horoscope 5 July 2025

Aaj Ka Tarot Rashifal: दैनिक टैरो राशिफल 5 जुलाई 2025 (Photo Credit: Pixabay And Patrika design)

Daily Tarot Horoscope 5 July 2025: आज का टैरो राशिफल संकेत कर रहा है कि शनिवार 5 जुलाई 2025 को कई राशि के लोगों का भाग्य चमक सकता है। इस दिन इन लोगों की आमदनी, करियर, पारिवारिक जीवन, स्वास्थ्य कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें दैनिक टैरो कार्ड राशिफल (Tarot card horoscope prediction)

मेष टैरो राशिफल (Aries Tarot Card Horoscope Prediction)

मेष राशि टैरो राशिफल के अनुसार 5 जुलाई को पूंजी निवेश में लाभ के योग बन रहे हैं। अत्यधिक परिश्रम और अनियमित दिनचर्या के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। धार्मिक कार्यों के प्रति रूझान बढ़ेगा। माता-पिता के सहयोग से आपको अच्छा लाभ होगा।

वृषभ टैरो राशिफल (Daily Tarot Horoscope Taurus)

वृषभ टैरो कार्ड रीडिंग संकेत कर रहा है कि 5 जुलाई को आपको मित्रों और सहकर्मियों के साथ उचित व्यवहार करने के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। उदर संक्रमण और पाचन संस्थान के रोग परेशान कर सकते हैं। पिता और गुरुजनों से आज सोच विचारकर बात करें।

मिथुन टैरो राशिफल (Daily Tarot Horoscope Gemini)

मिथुन राशि टैरो भविष्यवाणी के अनुसार 5 जुलाई को यात्रा के दौरान किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस समय जब आप अपने जीवन के संघर्ष के दौर से गुजर रहे होंगे तो अधिक परिश्रम करने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें वर्ना नुकसान हो सकता है।

कर्क टैरो राशिफल (Cancer Daily Tarot Horoscope)

कर्क टैरो राशिफल शनिवार के अनुसार नौकरी और व्यापार वालों को शत्रुओं से परेशानी हो सकती है। सोच समझकर कार्य की रूपरेखा तय करें। करीबी व्यक्ति के सहयोग से मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। सिंगल जातक किसी खास व्यक्ति से मुलाकात कर सकते हैं।

सिंह टैरो राशिफल (Leo Daily Tarot Horoscope)

सिंह राशि टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार पारिवारिक वृद्धि के संकेत मिलेंगे। राजकीय कार्यों में सफलता हाथ लगेगी और नित्य नई-नई कठिनाइयों के कारण परेशानी हो सकती है। ससुराल पक्ष से किसी भी तरह का विवाद चल रहा है तो आज आपको उससे राहत मिलेगी।

कन्या टैरो राशिफल (Virgo Daily Tarot Horoscope)

कन्या राशि टैरो राशिफल के अनुसार आज विदेश और निवेश संदर्भों में अचानक ही लाभ होगा। तमाम परेशानियों के बावजूद भी आपके मित्र आपका साथ देंगे। उदर विकार और कमर दर्द से प्रभावित हो सकते हैं। ज्यादा भागदौड़ करने से बचें और अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।

तुला टैरो राशिफल (Libra Daily Tarot Horoscope)

तुला राशि टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार शनिवार को आजीविका संबंधी मूलभूत समस्या का स्थायी समाधान मिलना संभव है। जीवनसाथी के प्रति कुछ उदासीनता के भाव उत्पन्न हो सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

वृश्चिक टैरो राशिफल (Daily Tarot Horoscope Scorpio)

वृश्चिक राशि टैरो राशिफल के अनुसार शनिवार को किसी भी योजना को बनाएं लेकिन उसे गुप्त रखें। खर्च की अधिकता के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। घर के रखरखाव या मरम्मत को लेकर कुछ योजना बनाएंगे। भाइयों का सहयोग मिलेगा।

धनु टैरो राशिफल (Tarot Card Horoscope Prediction Dhanu Rashi)

धनु टैरो राशिफल शनिवार के अनुसार आज रचनात्मक क्रियाकलापों में हिस्सा लें। कुछ नए लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिससे आगामी समय में ये लोग आपके काम आ सकते है। किसी प्रियजन के साथ जमीन खरीदने की योजना बनाएंगे। विदेश में जाकर नौकरी की इच्छा रखने वालों की मनोकामना पूरी होगी।

मकर टैरो राशिफल (Capricorn Tarot Card Horoscope Prediction)

मकर राशि टैरो भविष्यवाणी के अनुसार आर्थिक स्थिति में वृद्धि और रूके कार्यों में प्रगति होगी। जीवनसाथी से बनाया हुआ तालमेल ही आपको वांछित फल देगा। नौकरी करने वाले जातक आज वर्क फ्रॉम हॉम की सुविधा ले सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

कुंभ टैरो राशिफल (Aquarius Tarot Card Horoscope Prediction)

कुंभ राशि टैरो कार्ड रीडिंग के अनुसार आज नौकरीपेशा लोगों को पद-प्रतिष्ठा आदि का लाभ होगा। यदि आप व्यवसायी हैं तो समय अनुकूल है। कार्य व्यवसाय को गति दें तो वांछित लाभ होगा। अनावश्यक खर्चों को नियंत्रण में रखें वर्ना ऋण लेने की स्थितियां बन सकती हैं।

मीन टैरो राशिफल (Aaj Ka Tarot Rashifal Meen Rashi)

मीन राशि टैरो कार्ड राशिफल के अनुसार निवेश और विदेश संदर्भों में अचानक ही कोई सफलता का समाचार प्राप्त होगा। आर्थिक सुविधाओं का उन्नयन होगा और सुख साधन में वृद्धि होगी। नौकरी पेशा जातकों का किसी प्रोजेक्ट में सहकर्मियों का समर्थन मिलेगा।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Tarot Horoscope 5 July: मेष, धनु समेत इन राशियों की मनोकामना होगी पूरी, टैरो कार्ड राशिफल में पढ़ें भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो