scriptRashifal 3 July: मेष, वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानें सभी राशि के लोगों का हाल | Kal Ka Rashifal 3 July 2025 Thursday Aaj Ka Rashifal Horoscope Tomorrow 5 zodiac will get good news | Patrika News
राशिफल

Rashifal 3 July: मेष, वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानें सभी राशि के लोगों का हाल

Horoscope Tomorrow: गुरुवार 3 जुलाई 2025 दुर्गाष्टमी के दिन सभी राशि के लोगों का भाग्य कैसा रहेगा, कल का राशिफल में जानें पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से (Kal Ka Rashifal)

भारतJul 02, 2025 / 05:17 pm

Pravin Pandey

Kal Ka Rashifal 3 July 2025 Thursday

Aaj Ka Rashifal: गुरुवार का राशिफल 3 जुलाई 2025 में जानें भविष्य (Photo Credit: Patrika Design)

Kal Ka Rashifal 3 July 2025: गुरुवार राशिफल संकेत कर रहा है कि 3 जुलाई को मेष, वृश्चिक समेत 5 राशियों की लाइफ में उन्नति, आर्थिक लाभ आएगा। आज का राशिफल में जानिए सभी राशियों का भविष्य (Aaj Ka Rashifal)

संबंधित खबरें

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

कल का राशिफल मेष राशि 3 जुलाई गुरुवार को मेष राशि वाले किसी से भी विवाद न करें। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। यात्रा लाभकारी रहेगी। आप की मेहनत से उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। निवेशादि सफल रहेगा। कुबुद्धि से हानि संभव है।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

कल का राशिफल वृषभ राशि गुरुवार के अनुसार आपकी राशि वृषभ है तो आप प्रोफेशन में परिवर्तन चाह रहे होंगे। 3 जुलाई को पढ़ाई में रूचि की कमी रहेगी। पैरों में दर्द की वजह से अस्त व्यस्त रहेंगे। उत्तेजना से कार्य बिगड़ेंगे। व्यय वृद्धि होगी। तनाव और चिंता हावी होंगे। जोखिम न उठाएं।

कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

कल का राशिफल मिथुन राशि 3 जुलाई 2025 के अनुसार अपने व्यवसाय को लेकर यात्रा होगी। प्रोजेक्ट के लिए नए साझेदार मिलेंगे। घर के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। अस्वस्थता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा लाभकारी रहेगी।

कर्क राशि का राशिफल 3 जुलाई (Kal Ka Rashifal Kark Rashi)

कर्क राशि का राशिफल 3 जुलाई 2025 के अनुसार रोज नई योजना बनती है पर चालू एक नहीं होती। परिवार में पूछपरख कम होगी। पिता के साथ गुरुवार को अच्छी घुलेगी मिलेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भय, चिंता और तनाव का माहौल खत्म होगा। मेहनत अधिक होगी।
ये भी पढ़ेंः Masik Rashifal July 2025: इन राशियों के लिए उतार चढ़ाव भरा रहेगा समय, पढ़े सितारों के संकेत

सिंह राशि का राशिफल 3 जुलाई (Kal Ka Rashifal Singh Rashi)

सिंह राशि का राशिफल 3 जुलाई 2025 के अनुसार गुरुवार का दिन महत्वपूर्ण है। नए लोगों से जरा संभल कर मित्रता करें। किसी देव स्थान का भ्रमण संभव है। धर्म-कर्म में रूचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। दुर्घटनादि से बचें। विवाद न करें।

कल का राशिफल कन्या राशि (Virgo Horoscope Tomorrow)

गुरुवार राशिफल संकेत कर रहा है कि 3 जुलाई 2025 को दिन की शुरुआत में आलस्य हावी रहेगा। संतों का सानिध्य मिलेगा। वाहन, मशीनरी और अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। विवाद से बचें। अतिविश्वास हानिकर सिद्ध होगा।

तुला राशि का राशिफल कल का (Libra Horoscope Tomorrow)

तुला राशि का राशिफल कल का संकेत करता है कि किसी भी कीमत पर झुकना आपको पसंद नहीं है। वैवाहिक यात्रा सफल रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। कार्य में बाधा संभव है।  मकान बदलने से लाभ होगा।
ये भी पढ़ेंः July 2025 Tarot Horoscope:  इन 4 राशियों के लिए गुडलक ला रहा जुलाई, टैरो कार्ड से जानिए भाग्य के संकेत

वृश्चिक राशि का राशिफल कल का (Scorpio Horoscope Tomorrow)

वृश्चिक राशि का राशिफल कल का संकेत करता है कि अपने करियर को लेकर आप ईमानदार नहीं हैं। संभल जाएं। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं जो लाभ देंगे। कार्यस्थल पर उन्नति होगी। निवेश आदि लाभदायक रहेंगे। थकान होगी।

धनु राशि का राशिफल (Dhanu Rashifal 3 July 2025)

समय के परिवर्तन से राहत महसूस करेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफल रहेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। अनाज में निवेश शुभ रहेगा। सोच विचार कर व्यापार करें, अन्यथा अचानक हानि संभावित है।
3 जुलाई 2025 के पंचांग में आप जान सकते हैं गुरुवार का शुभ मुहूर्त, राहु काल आदि क्या है।

कल का मकर राशिफल (Makar Rashifal 3 July 2025)

आपके हौसले से ही आप उन्नति करेंगे। नए वस्त्र की प्राप्ति संभव है। माता-पिता को अस्वस्थता सता सकती है। आपसी विवाद न करें। शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी में प्रयास ‍अधिक करना पड़ेंगे।
ये भी पढ़ेंः July 2025 Rashifal: इन 3 राशियों को अगले 31 दिन मिलेगा भाग्य का साथ, करियर कारोबार में मिलेगी तरक्की, घर में रहेगी खुशहाली

कुंभ राशि का राशिफल (Kal Ka Kumbh Rashifal)

कार्यस्थल पर अधिकारियों से विवाद होंगे। आपकी गलती के कारण बने बनाए काम बिगड़ सकते हैं। बातचीत से काम बन जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धनलाभ होगा। किसी चीज से डरे हुए हैं।

मीन राशि का राशिफल (Kal Ka Meen Rashifal)

बड़ों की बात मान लेनी चाहिए। आप का शुभ होगा। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात आज संभव है। मित्रों से शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा।

#Rashifal-2025 में अब तक

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 3 July: मेष, वृश्चिक समेत 5 राशियों को मिलेंगे शुभ समाचार, जानें सभी राशि के लोगों का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो