scriptRashifal 4 July 2025: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों के लोगों का हाल | Kal Ka Rashifal 4 July 2025 friday bhadli navami aaj ka rashifal horoscope tomorrow Luck will shine 5 zodiac with Aries Taurus | Patrika News
राशिफल

Rashifal 4 July 2025: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों के लोगों का हाल

Horoscope Tomorrow: शुक्रवार 4 जुलाई 2025 भड़ली नवमी के दिन सभी राशि के लोगों का भाग्य साथ देगा या नहीं, कल का राशिफल में पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से जानें अपना भाग्य (Kal Ka Rashifal 4 July 2025) ।

भारतJul 03, 2025 / 05:14 pm

Pravin Pandey

Kal Ka Rashifal 4 July 2025 friday

bhadli navami aaj ka rashifal: भड़ली नवमी आज का राशिफल शुक्रवार में पढ़िए सभी राशियों की भविष्यवाणी (Photo Credit: Patrika Design)

Kal Ka Rashifal 4 July 2025: भड़ली नवमी का शुक्रवार राशिफल संकेत कर रहा है कि 4 जुलाई 2025 को मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की किस्मत चमकने वाली है। इस दिन इन राशियों को आर्थिक लाभ मिलेगा, करियर में सफलता मिलेगी। दैनिक राशिफल में पढ़ें सभी राशियों की भविष्यवाणी (bhadli navami aaj ka rashifal Prediction)

संबंधित खबरें

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

कल का राशिफल मेष राशि 4 जुलाई 2025 के अनुसार शुक्रवार को मेष राशि वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शत्रु परास्त होंगे। विवाह चर्चा साकार रूप ले सकती है। किसी खास समूह से जुड़ने का अवसर मिलेगा। पेट संबंधित पीड़ा संभव है।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

कल का राशिफल वृषभ राशि शुक्रवार के अनुसार 4 जुलाई भडल्या नवमी के दिन पैतृक संपत्ति का निपटारा आज संभव है। आपके अपने ही आपको परिवार से दूर करना चाहते हैं। मेहमानों का आगमान आज हो सकता है। विदेश में अपने व्यापार का विस्तार करें, लाभ होगा।

कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

कल का राशिफल मिथुन राशि 4 जुलाई 2025 के अनुसार शुक्रवार को नए अनुबंध हो सकते हैं, जो भूमि आपने खरीदी है, आपको खूब फलने वाली है। आज मित्रों की सहायता करनी पड़ सकती है। पैसों का लेनदेन आज संभल कर करें। समय श्रेष्ठ है।
ये भी पढ़ेंः किस्मत बदलनी है तो क्या काम करें, पंडित प्रदीप मिश्रा से जानें उपाय

कर्क राशि कल का राशिफल (Kal Ka Rashifal Kark Rashi)

कर्क राशि कल का राशिफल 4 जुलाई के अनुसार अभी नहीं तो कभी नहीं का विचार करो, आप कब अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे। समय रहते संभल जाएं। माता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आज पेट संबंधित कोई तकलीफ हो सकती है।

सिंह राशि कल का राशिफल (Singh Rashi Kal Ka Rashifal)

सिंह राशि कल का राशिफल के अनुसार सुचारू रूप से चल रहे कार्यों में रूकावट आ सकती है। भूमि भवन के सौदे शुक्रवार को हो सकते हैं। पड़ोसियों से संबंधों में सुधार होगा। व्यर्थ चिंता को छोड़कर परमात्मा का चिंतन करें, लाभ होगा।

कन्या राशि कल का राशिफल (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal)

दिन की शुरुआत प्रसन्नचित्त रखेगी। कोई रोचक जानकारी शुक्रवार को प्राप्त हो सकती है। जिस पर आप इतना भरोसा करते हैं, वही आपको नुकसान दे सकता है। सतर्क रहें, शत्रु वर्ग सक्रिय होगा। यात्रा हो सकती है।
ये भी पढ़ेंः guru purnima 2025 date: कब है गुरु पूर्णिमा, प्रेमानंद जी महाराज से जानें कैसे मनाएं, साथ में जानें भगवान बुद्ध से क्या है कनेक्शन

कल का तुला राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)

कल का तुला राशिफल के अनुसार मन अनुरूप कार्य के न मिलने से उदास रहेंगे। किसी विशिष्ट व्यक्ति के संपर्क से कार्य में गति आएगी। पारिवारिक मनमुटाव हो सकता है। समय रहते धन संचय कर लें।

कल का वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Tomorrow)

कार्यस्थल पर पदोन्नति संभव है। राजकार्य में अड़चने आ सकती हैं। कोई है जो आपकी उन्नति नहीं चाहता, सतर्क रहें। संतान की शिक्षा संबंधी चिंता रहेगी। घर में वास्तु अनुरूप परिवर्तन से बहुत लाभ होगा।

धनु राशि का राशिफल 4 जुलाई (Dhanu Rashi Horoscope Tomorrow)

धनु राशि का राशिफल 4 जुलाई के अनुसार आपको अपनों से धोखा मिल सकता है। कर्ज संबंधी दस्तावेज अटक सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी बड़ी घटना के आसार हैं, संभल कर रहें। योजनाएं अधूरी रहेंगी।
ये भी पढ़ेंः सावन 2025 में कितने मंगला गौरी व्रत पड़ेंगे, जानिए डेट और महत्व

मकर राशि का राशिफल (Capricorn Horoscope Tomorrow)

मनोरंजन का वक्त नहीं है, अपना ध्यान अपने करियर पर दें। व्यस्तता के चलते आज भी कार्य पूर्ण नहीं हो पाएंगे। लाभकारी अवसर आज मिल सकते हैं। वाहन सुख संभव है।
4 जुलाई 2025 का पंचांग में जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल आदि।

कुंभ राशि का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)

आकस्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। आपकी मानसिकता को बदलने की जरूरत है। व्यवहार को नम्र बनाएं। जीवन साथी के सहयोग से कार्यस्थल पर लाभ होगा। सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े जातक अच्छा लाभ अर्जित कर सकेंगे।

मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)

वाक्शैली से लोग प्रभावित होंगे। प्रशासनिक कार्यक्रमों में सहभागिता होगी। राजनीतिक हस्तियों से परिचय होगा। मौजमस्ती में समय व्यतीत करेंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 4 July 2025: मेष, वृषभ समेत 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी राशियों के लोगों का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो