scriptFirst Sawan Somwar 2025: दुर्लभ संयोग से भरा है पहला सावन सोमवार 2025,  इन शुभ योग में शिव पूजा के मिलते हैं विशेष फल | First Sawan Somwar 2025 Date Rare yoga being form on shravan first Monday kab hai sawan somvar puja vidhi shubh yog puja muhurat niyam | Patrika News
पूजा

First Sawan Somwar 2025: दुर्लभ संयोग से भरा है पहला सावन सोमवार 2025,  इन शुभ योग में शिव पूजा के मिलते हैं विशेष फल

First Sawan Somwar 2025 Date: सावन भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना है, इसमें किसी भी दिन पूजा से भोलेनाथ आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं। लेकिन सोमवार व्रत पूजा का खास महत्व है। सावन 2025 इस साल 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। आइये जानते हैं कब है सावन का पहला सोमवार और इस दिन कौन से विशेष योग बन रहे हैं (shravan first Monday kab hai) ।

भारतJul 04, 2025 / 02:30 am

Pravin Pandey

First Sawan Somwar 2025 Date

shravan first Monday kab hai: श्रावण के पहले सोमवार को कौन से शुभ योग बन रहे हैं (Photo Credit: Gemini AI)

Sawan Somwar Date: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में शिवजी की पूजा के विशेष फल मिलते हैं। खासतौर पर सोमवार व्रत और सोमवार को शिव पूजा से जीवन में खुशहाली आती है, घर में सुख समृद्धि आती है। इसमें भी पहले सावन सोमवार (First Sawan Somwar 2025) को कई दुर्लभ योग बन रहे हैं। इसमें पूजा से शिवजी आसानी से प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त को सफलता का वरदान मिलता है। आइये जानते हैं कब है सावन का पहला सोमवार और कौन से शुभ योग बन रहे हैं।
पंचांग के अनुसार सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई 2025 को है। इस दिन 6 शुभ योग बन रहे हैं। इसकी शुरुआत प्रीति योग से हो रही है, जो सुबह 10 बजे से रात 10.30 बजे तक रहेगा। इसके बाद आयुष्मान, सौभाग्य, सुकर्मा, शोभन, सर्वार्थ सिद्धि, शिव योग बनेंगे। आयुष्मान योग दोपहर 12.18 बजे से 1.51 बजे तक रहेगा। वहीं सुकर्मा योग दोपहर 1.43 बजे से 2.33 बजे तक रहेगा। शोभन और सर्वार्थ सिद्धि योग दोपहर 2.37 बजे से 4.58 बजे तक रहेगा। इसके बाद शिव योग शाम 5.19 बजे से 7.11 बजे तक रहेगा। ये बेहद शुभ योग हैं, इसमें पूजा सहित सारे शुभ काम सफल होते हैं और विशिष्ट फल मिलते हैं।

सोमवार पूजा विधि

1.इस दिन सुबह उठें, नित्यक्रिया कर घर पर या शिवालय में शिवजी की पूजा करें।

2. शिवजी का गंगाजल से जलाभिषेक या कच्चे दूध से दुग्धाभिषेक करें, बेलपत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा, धूप, दीप अर्पित करें।
3. भोग लगाएं और आरती करें, मंत्र जाप कर क्षमा प्रार्थना करें।

    सोमवार व्रत का नियम

    सोमवार को व्रत उत्साह से विधि विधान से महादेव की पूजा अर्चना करते हैं। पूरा दिन उपवास करते हैं और कुछ लोग शाम को उपवास तोड़ते हैं, जबकि कुछ लोग मंगलवार को व्रत तोड़ते हैं। दिन में फल और मीठी चीजों का सेवन करते हैं। सावन में मांस मदिरा, लहसुन, प्याज जैसी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करते हैं।

    Hindi News / Astrology and Spirituality / Worship / First Sawan Somwar 2025: दुर्लभ संयोग से भरा है पहला सावन सोमवार 2025,  इन शुभ योग में शिव पूजा के मिलते हैं विशेष फल

    ट्रेंडिंग वीडियो