scriptRashifal 5 July 2025: वृषभ, कर्क राशि के स्टूडेंट के आएंगे अच्छे दिन, लवलाइफ समेत बाकी राशि वालों का भी जानें हाल | Kal Ka Rashifal 5 July 2025 Shanivar Horoscope Tomorrow Good days will come for students of Taurus Cancer know love life health prediction | Patrika News
राशिफल

Rashifal 5 July 2025: वृषभ, कर्क राशि के स्टूडेंट के आएंगे अच्छे दिन, लवलाइफ समेत बाकी राशि वालों का भी जानें हाल

Shanivar Horoscope Tomorrow: शनिवार का दिन कई राशि के छात्रों के लिए बेहद शुभ है, 5 जुलाई को इनके अच्छे दिन आ सकते हैं। पं. चंदन श्याम नारायण व्यास से कल का राशिफल में जानें सभी राशि के लोगों की लवलाइफ, स्वास्थ्य आदि का हाल (Kal Ka Rashifal 5 July 2025)

भारतJul 04, 2025 / 05:05 pm

Pravin Pandey

Kal Ka Rashifal 5 July 2025 Shanivar

Horoscope Tomorrow: शनिवार का राशिफल 5 जुलाई 2025 (Photo Credit: Patrika design)

Kal Ka Rashifal 5 July 2025: 5 जुलाई का राशिफल 2025 के अनुसार शनिवार को मिथुन राशि वालों का न्यायालयीन फैसला पक्ष में आ सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। सिंह राशि वालों को अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है, बाकी राशि वालों का क्या हाल रहेगा, जानने के लिए पढ़ें कल की राशिफल भविष्यवाणी (Shanivar Horoscope Tomorrow)

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

कल का राशिफल 5 जुलाई 2025 के अनुसार आपके निकटतम लोग ही नहीं चाहते कि आप आगे बढ़ें, सतर्क रहें और अपना काम पूरी ईमानदारी से करें। भितरघात वालों से सावधान रहें। कार्यस्थल पर विवाद की स्थिति निर्मित होगी। आर्थिक मामले सुलझेंगे।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

शनिवार कल का राशिफल वृषभ राशि के अनुसार विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। स्वयं को गंभीर रखें। आपका व्यवहार ही लोगों को आकर्षित करता है। व्यापार विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। जीवन साथी के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें।

कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

कल का राशिफल मिथुन राशि के अनुसार 5 जुलाई को रूके कार्यों में गति आएगी। स्वयं को अकेला महसूस करेंगे। न्यायालयीन फैसला आपके पक्ष में हो सकता है। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। समय अनुकूल है।

कर्क राशि का कल का राशिफल (Kark Rashi Kal Ka Rashifal)

कर्क राशि का कल का राशिफल के अनुसार किसी के जवाब का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। नौकरी में बदलाव के योग हैं। तकनीक के प्रयोग से विद्यार्थी सफल होंगे। दांतों में विकार की संभावना है। मेहनत के अनुकूल फल प्राप्त नहीं होगा।

सिंह राशि का कल का राशिफल (Singh Rashi Kal Ka Rashifal)

सिंह राशि का कल का राशिफल के अनुसार राजनीति से जुड़े जातकों के लिए समय सफलता लिए हुए है। आपके कार्य की प्रशंसा होगी। अध्ययन के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है। विवाह योग्य जातकों के लिए समय उपयुक्त है। कारोबारी यात्रा लाभप्रद होगी।

कल का कन्या राशिफल (Kanya Rashi Kal Ka Rashifal)

कल का कन्या राशिफल के अनुसार आय के नए स्रोत स्थापित होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। इष्ट के आशीर्वाद से नई सफलता मिलेगी। नए शत्रु उभर सकते हैं। पारिवारिक खर्च बढ़ेगा। कार्यस्थल पर कुछ कर्मचारी आपका विरोध कर सकते हैं।

कल का तुला राशिफल (Libra Kal Ka Rashifal)

कल का तुला राशिफल 5 जुलाई 2025 के अनुसार शनिवार को अध्ययन में अवरोध आ सकते हैं। कार्यस्थल पर कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। पेट संबंधित विकार उभर सकते हैं। जीवन साथी से अनादर प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख संभव है।

वृश्चिक राशि का राशिफल (Scorpio Kal Ka Rashifal)

पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्य पद्धति बदलने से लाभ होगा। रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में किसी वृद्ध जन का स्वास्थ बिगड़ सकता है। प्रेम प्रकट करने का उचित समय है।

धनु राशि का राशिफल (Kal Ka Dhanu Rashifal)

समय रहते अपने मन की बात कह दैं। यदि आप सच्चे हैं तो सफलता मिलेगी। आपके सीधेपन का लोग फायदा उठाएंगे, सतर्क रहें। व्यापार विस्तार के योग हैं। भवन परिवर्तन के योग हैं।

शनिवार का राशिफल (Kal Ka Rashifal Capricorn)

कारोबार में जल्दबाजी में निर्णय न लें। बीती बातों को लेकर अपना समय बर्बाद न करें। अपनों का साथ मन को शांति देगा, प्रेम प्रसंगों के चलते विवाद संभव है। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। धनलाभ संभव है।

कुंभ राशि का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)

धार्मिक यात्रा की रूपरेखा बनेगी। विवाह प्रस्ताव संबंधों में बदल सकते हैं। मनचाही नौकरी मिलने के आसार हैं। भावनात्मक संबंधों में नजदीकियां आएंगी। लोगों से प्रशंसा सुनने को मिलेगी।

मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)

वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकते हैं। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। आपकी उन्नति में आ रही बाधा बरकरार रहेगी। समय रहते विद्वानों का मार्गदर्शन लें। समय अभी अनुकूल नहीं है।

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 5 July 2025: वृषभ, कर्क राशि के स्टूडेंट के आएंगे अच्छे दिन, लवलाइफ समेत बाकी राशि वालों का भी जानें हाल

ट्रेंडिंग वीडियो