एमपी के ग्वालियर शहर में अरब सागर व बंगाल की खाड़ी में सिस्टम बना हुआ है। 25 से 29 मई के बीच पूर्वी हवा चल सकती है। पूर्वी हवा नमी के साथ बादल लाएगी। गर्मी बढ़ने पर आंधी आने की भी संभावना है। नौतपा के एक दिन पहले शनिवार को हल्के बादल छाने के साथ तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें:
अब हर घर का होगा ‘डिजिटल एड्रेस’, सभी को मिलेगा पर्सनल ‘क्यूआर कोड’ कब आएगा मानसून
गर्मी का सीजन 1 मार्च से शुरू होता है और 31 मई तक रहता है, लेकिन इस बार अभी तक भीषण गर्मी तीन दिन ही पड़ी है। 16 मई को 45 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा था। 17 मई को 44.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। 22 मई को 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। शेष दिनों में तापमान सामान्य से कम रहा है। प्री मानसून की हलचलें भी तेज होंगी। ग्वालियर-चंबल संभाग में मानसून 20 से 25 जून के बीच आने की संभावना है, जबकि सामान्य तारीख 24 से 26 जून है।
दस साल में छह बार तपा नौतपा
पिछले दस साल में नौतपा की स्थिति देखी जाए तो छह बार ही तपा है। चार बार आंधी व बारिश ने ठंडा कर दिया। नौतपा के दौरान 30 मई 1947 में तापमान 48.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। यह अब तक का सबसे अधिक तापमान है। इसके बाद 2019 में नौतपा के दौरान रिकॉर्ड गर्मी हुई थी। 2019 में 31 मई को 47.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ था। 28 मई 2024 में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ था। नौतपा से 25 मई से 2 जून तक रहेंगे।