मौसम का कहर, चक्रवात से घिरा MP, 48 घंटे में फिर आंधी-तूफान, बारिश का ALERT
Weather Havoc in MP: मध्य प्रदेश में मौसम विभाग ने जारी किया तूफानी हवा और भारी बारिश का अलर्ट, चक्रवात से घिरा ग्वालियर-चंबल अंचल, 48 घंटे में फिर आंधी-बारिश का पूर्वानुमान जारी…
मध्य प्रदेश के ग्वालियर-चंबल अंचल में तबाही मचा रहा मौसम, 48 घंटे में फिर आंधी-तूफान, बारिश का अलर्ट…
Weather Havoc in MP: आंधी व बारिश ने शहरवासियों को भीषण गर्मी से राहत दी है। अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस से लुढ़ककर 39.4 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। इससे झुलसाने वाली गर्मी नहीं रही, लेकिन नमी के कारण उमस बढ़ गई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में फिर से भयंकर आंधी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। नौतपा के दौरान भी आंधी व बारिश की संभावना रहेगी।
दरअसल 15 र्मई से शहर में राजस्थान की गर्म हवा चल रही है। इस कारण तापमान 43 से 44.6 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हुआ। दिन में छह घंटे आसमान से आग बरस रही थी। तपन से लोग बेहाल थे। बुधवार को पूरे दिन भीषण गर्मी रही और रात में भी गर्म हवा चल रही थी। गर्मी के कारण मौसम बदल गया। 72 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से आंधी चली। शहर में 11 मिलीमीटर पानी बरसा, जबकि डबरा में 43 मिलीमीटर बारिश हुई। बारिश के कारण हवा में नमी आ गई। साथ ही राजस्थान की गर्म हवा थम गई। इस वजह से तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे आ गया और सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। रात का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा।
अंचल के पास बना है चक्रवातीय घेरा
वर्तमान में दो चक्रवातीय घेरे बने हैं। पहला हिमालय के पास है। दूसरा ग्वालियर चंबल संभाग के करीब है। हरियाणा पंजाब से होते हुए ट्रफ लाइन गुजर रही है। जिससे मौसम बिगडऩे की संभावना है।
राजस्थान की ओर से आने वाली हवा थमी हुई है। इस वजह से तापमान ज्यादा नहीं बढ़ेगा। 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंचने की संभावना है।
अंचल में कितना रहा पारा
अधिकतम तापमान-39.4 डिसे
न्यूनतम तापमान-22.4 डिसे
पारे की चाल
समय – तापमान 5:30 – 24.0 08:30 – 29.2 11:30 – 34.4 14:30 – 38.0 17:30 – 37.0
एमपी के 40 जिलों में 60-70KM प्रतिघंटा रफ्तार से चलेगी आंधी
मौसम विभाग के मुताबिक भोपाल-इंदौर समेत 40 से ज्यादा जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें 16 जिले ऐसे हैं, जहां आंधी की रफ्तार 60Km प्रतिघंटा या इससे ज्यादा भी हो सकती है। वहीं 8 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।
इन 40 जिलों में से भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, मैहर, उमरिया, शहडोल, कटनी, दमोह, सागर, नरसिंहपुर, रायसेन, विदिशा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, धार और रतलाम में तेज आंधी और बारिश की संभावना है।
जबकि ग्वालियर-चंबल अंचल के श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर में चक्रवात के कारण 60-70 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और अनूपपुर में 50 से 60 किमी प्रतिघंटा तक आंधी और हल्की बारिश का दौर चल सकता है।