दुल्हन मौके से थी गायब, पति ने काफी तलाशा
थानाधिकारी रिजवान खान ने बताया कि शादी के चार दिन बाद
दुल्हन ने पिक्चर जाने का बहाना बनाया और अपने पति दीक्षित सोनी के साथ गांधीनगर गुजरात सिनेमाघर पिक्चर देखने गई। यहां पर सभी आरोपी पहले से मौजूद थे। दुल्हन ने सिनेमा घर के बाहर अपने पति से पानी मंगवाया। पति पानी लेकर आया, तो दुल्हन मौके से गायब थी। उसने काफी तलाश की। पर, उसका कोई पता नहीं चला। दुल्हन अपने साथ चार लाख दस हजार रुपए, सोने की अंगूठी व मोबाइल लेकर गायब थी।
पर दुल्हन अब भी फरार
पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर छानबीन के दौरान महाराष्ट्र से तरोड़ा महाराष्ट्र निवासी आनंदराव पुत्र रायभान जाधव व दाहिद महाराष्ट्र निवासी आकाश पुत्र तोताराम सुरसे को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस मामले में पूर्व में संजय को गिरफ्तार कर लिया है। पर दुल्हन अब भी फरार है। कार्रवाई में एएसआई चेतनलाल, कांस्टेबल जयेश, कान्तिलाल व कामिनि शामिल थे।