सभी की निगाहें मौसम के पूर्वानुमान पर
इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 669 रनों का विशाल स्कोर बनाते हुए 311 रन की बढ़त लेते हुए चौथे दिन भारत को दूसरी पारी में शून्य के स्कोर पर दो झटके दिए थे। यहां से मैच उसके हाथ में नजर आ रहा था। लेकिन केएल राहुल (87*) और शुभमन गिल (78*) के बीच हुई नाबाद 174 रन की साझेदारी ने भारत की वापसी करा दी। अब, जबकि भारत 133 रनों से पीछे है और उसके आठ विकेट बचे हैं। अब सभी की निगाहें मौसम के पूर्वानुमान पर टिकी हैं और हो सकता है कि यह गिल एंड कंपनी के लिए संजीवनी साबित हो।
मैनचेस्टर में पांचवें दिन मौसम का हाल
ब्रिटिश मौसम विभाग के अनुसार, रविवार 27 जुलाई को मैनचेस्टर में सुबह लगातार बारिश होने की संभावना है। बारिश की सबसे ज़्यादा संभावना खेल के शुरुआती घंटों के दौरान है, जिससे खेल शुरू होने में देरी हो सकती है और इससे इंग्लैंड की जीत की संभावना कम हो सकती है। आइये जानते मैच के दौरान हर घंटे बारिश की कितने प्रतिशत संभावना है।
मैच के दौरान हर घंटे बारिश का पूर्वानुमान (भारतीय समयानुसार)
3:30 बजे दोपहर – 80% 4:30 बजे दोपहर – 90% 5:30 बजे शाम -80% 6:30 बजे शाम – 70% 7:30 बजे शाम – 60% 8:30 बजे रात – 60% 9:30 बजे रात – 50% 10:30 बजे रात – 30%