नगर निगम परिषद के इस निर्णय पर अब इसकी डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसकी तकनीकी स्वीकृति और टेंडर कहां तक पहुंचा या विभागीय फाइल यहीं है, इस पर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
सांसद और महापौर ने किया था भूमिपूजन
फरवरी-मार्च में सांसद बंटी साहू और महापौर विक्रम अहके ने इस ट्रांसपोर्ट नगर का भूमिपूजन किया था। उस समय ये दावा किया था कि इस कार्य के लिए पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह ने 19 करोड़ रुपए स्वीकृत कर दिए हैं। ये राशि मिली भी तो फिर भी 8 करोड़ रुपए कम पड़ेंगे। नगर निगम के बजट सम्मेलन में इसकी लागत 27 करोड़ रुपए बताई गई है। इसके लिए निगम को अपने संसाधन लगाने पड़ेंगे।
ट्रांसपोर्ट नगर के प्लॉट का मूल्य 838 रुपए तय
एमआइसी ने ट्रांसपोर्ट नगर का प्लॉट का मूल्य 838 रुपए तय किया है। इससे वर्ष 2023 में 20 अप्रैल को मेयर इन कांउसिंल की बैठक हुई थी। उसमें प्रस्तावित मानचित्र के आधार पर अधोसंरचना विकास व्यय एवं कलेक्टर गाइड लाइन अनुसार भूखण्ड का मूल्य 400 रुपए प्रति वर्गफुट की दर से निर्धारित किया गया था। ट्रांसपोर्ट नगर में अधोसंरचना कार्यों की मात्रा एवं लागत में वृद्धि होने से इसका नया मूल्य तय किया गया है।
ट्रांसपोर्ट नगर में ये प्रक्रिया भी उलझीे
ट्रांसपोर्ट नगर में सीसी रोड, आरसीसी ड्रेन, पेयजल आपूर्ति सिस्टम, डीआई पाइप लाइन,टायलेट कॉम्प्लेक्स, दीनदयाल रसोई, चेकपोस्ट, पुलिस चौकी, जमीन समतलीकरण और इलेक्ट्रिक वर्क प्रस्तावित किए गए हैं। ये निर्माण प्रक्रिया भी उलझी नजर आ रही है।
…….
इनका कहना है….
ट्रांसपोर्ट नगर का समतलीकरण का टेंडर कर दिया गया है। जल्द ही शेष प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी। इसका निर्माण पूरा होगा।
-विक्रम अहके, महापौर नगर निगम।