पुतिन की हुई जीत: पूर्व अमेरिकी NSA अधिकारी
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन ने कहा कि ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बीच हुई बैठक में जीत का सेहरा पुतिन के सिर बंधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप को इस मीटिंग से ज्यादा कुछ हासिल नहीं हुआ। जॉन ने कहा कि पुतिन ने संबंधों को फिर से स्थापित करने में काफी प्रगति की, जो उनका मकसद था। पुतिन ने अपने देश को प्रतिबंधों से बचा लिया और सीजफायर का सामना नहीं करना पड़ा। अमेरिका-रूस समिट को लेकर यूक्रेन को भी कुछ नहीं बताया गया। कुल मिलाकर पुतिन ने वह सब हासिल कर लिया, जो वह करना चाहते थे।
यूक्रेन की स्थिति मॉस्को के लिए खतरा
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यूक्रेन की स्थिति मॉस्को की सुरक्षा के लिए एक बुनियादी खतरा है। हम इस बात से आश्वस्त हैं कि समझौते को स्थायी और दीर्घकालिक बनाने के लिए संघर्ष के सभी कारणों को खत्म करना होगा। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रपति ट्रम्प से सहमत हूं। जैसा कि उन्होंने आज कहा है कि स्वाभाविक रूप से यूक्रेन की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। रूस भी अमेरिकी राष्ट्रपति की बात का समर्थन करता है। हम इसके लिए तैयार हैं। पुतिन ने कहा कि हम जिस समझौते पर पहुंचे हैं, उससे हमें उस लक्ष्य के करीब पहुंचने में मदद मिलेगी और यूक्रेन में शांति का मार्ग प्रशस्त होगा। हम उम्मीद करते हैं कि कीव और यूरोपीय राजधानियां इसे सकारात्मक रूप से समझेंगी और काम में कोई बाधा नहीं डालेंगी। वे प्रगति को बाधित करने के लिए किसी गुप्त सौदेबाजी का इस्तेमाल करके उकसावे की कार्रवाई करने की कोशिश नहीं करेंगी।
अलास्का के आसामान में B2 स्टील्थ बॉम्बर
समिट के दौरान अमेरिकी B-2 स्टील्थ बॉम्बर ने फाइटर जेट्स के साथ एंकरिज, अलास्का के ऊपर उड़ान भरी। यह उड़ान समिट के समय हुई, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। वहीं, दोनों नेताओं के बीच चल रही मीटिंग को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।