MD ड्रग्स के दो और तस्कर गिरफ्तार, कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप
MD drug smugglers arrested: भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो और नशे के सौदागरों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों सगे चाचा-भतीजा हैं, जिनके पास से पुलिस को युवतियों के आपत्तिजनक वीडियो भी मिले हैं। इस मामले में कांग्रेस ने ट्वीट के जरिए भाजपा को घेरा है। (mp news)
MD drug smugglers arrested: भोपाल काइम ब्रांच ने एमडी ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान यासीन उर्फ मिंटू और शावर के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। पुलिस ने इनके पास से नशीला पदार्थ, पिस्टल, दो महंगी कारें और आपत्तिजनक वीडियो भी बरामद की है। इसके पहले भी पुलिस सैफुद्दीन और शाहरुख उर्फ आशू को गिरफ्तार कर चुकी हैं। (mp news)
इन दोनों को सब्जी मंडी, गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से 15.14 ग्राम एमडी पाउडर के साथ पकड़ा गया था। इस पर कांग्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट किया जिससे तहलका मच गया। कांग्रेस ने एक इमेज शेयर की जिसमें पकड़ा गया आरोपी यासीन एमपी के बड़े मंत्रियों सहित कई दिग्गज नेताओं के साथ दिखाई दे रहा है ।
कौन है ये दोनों आरोपी
यासीन क्लब डीजे का कार्य करता है। 1.05 ग्राम एमडी पाउडर, पिस्टल और स्कॉर्पियो कार बरामद।
शावर, उम्र 42, प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य करता है। इसके पास से 2.052 ग्राम एमडी पाउडर और बीई 6 कार बरामद।
पुलिस ने किए चौंकाने वाले खुलासे
हथियारों की तस्वीरें और वीडियो जिनमें अन्य आपराधिक तत्वों के साथ मिलकर पीड़ितों को धमकाया जा रहा है।
महिलाओं के साथ शारीरिक शोषण के वीडियो मिले हैं, जिनमें पीड़ितों की पहचान की जा रही है।
मारपीट और अड़ी बाजी के वीडियो सामने आए हैं, जिससे यह भी संदेह है कि कुछ लोगों को अपहरण कर बंधक बनाया गया।
ड्रग्स के फोटो और वीडियो से खरीदारों और सप्लायर्स के नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है।
कांग्रेस ने भाजपा को घेरा
इधर, इस मामले में एमपी कांग्रेस ने भाजपा को घेरा है। कांग्रेस के सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर भाजपा नेताओं पर संरक्षण देने के आरोप लगाए गए हैं। इस संबंध में कांग्रेस ने आरोपियों के भाजपा नेताओं के साथ फोटो भी शेयर किए हैं। कांग्रेस का दावा है कि ये तस्वीरें आरोपी यासीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर की है।
2024 की प्रमुख कार्रवाई
2024 में 51 एफआइआर: काइम ब्रांच के अनुसार 2024 में कुल 51 एफआईआर एनडीपीएस एक्ट दर्ज हुए थे। इसमें 95 आरोपियों को पकड़ा गया था। इनके पास से गांजा, चरस और एमडी ड्रग्स प्रमुख रूप से जब्त किए गए थे। कीमत लगभग 22.29 करोड़ था। काइम ब्रांच की कार्रवाई में अब तक 2025 में कुल 40 ग्राम एमडी पाउडर के साथ छह आरोपियों गिरफ्तार किए।
अक्टूबर 2024: बगरोदा औद्योगिक एस्टेट के पास अवैध फैक्ट्री में 907 किग्रा एमडी और 5,000 किग्रा और रॉ मटेरियल सहित उपकरण जब्त किए गए थे। जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1,814 करोड़ थी।
नवंबर 2024: ऑपरेशन ड्राइव में 52 किग्रा गांजा और लगभग 100 ग्राम एमडी पाउडर मिले थे। इसकी कुल वैल्यू लगभग 15 लाख था। इस कार्रवाई के दौरान 24 लोग गिरफ्तार और 18 लोगों पर केस दर्ज किए गए थे।
Hindi News / Bhopal / MD ड्रग्स के दो और तस्कर गिरफ्तार, कांग्रेस ने लगाए भाजपा पर गंभीर आरोप