scriptजानिए विधायक ने क्यों दिलाई इन खिलाडिय़ों को ढाई लाख की साइकिल | Patrika News
बाड़मेर

जानिए विधायक ने क्यों दिलाई इन खिलाडिय़ों को ढाई लाख की साइकिल

रेगिस्तान के तपते धोरों में प्रधानमंत्री सडक़ पर 7500-8000 रुपए की साइकिल से प्रेक्टिस कर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मैडल जीतने का कमाल कर गई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखसर पश्चिम की खिलाडिय़ों को अब 10 लाख की साइकिल मिली है।

बाड़मेरMay 19, 2025 / 08:12 pm

Ratan Singh Dave

जानिए विधायक ने क्यों दिलाई इन खिलाडिय़ों को ढाई लाख की साइकिल
बाड़मेर .
रेगिस्तान के तपते धोरों में प्रधानमंत्री सडक़ पर 7500-8000 रुपए की साइकिल से प्रेक्टिस कर राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर मैडल जीतने का कमाल कर गई राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खोखसर पश्चिम की खिलाडिय़ों को अब 10 लाख की साइकिल मिली है। इस साइकिल के अलावा ढाई-ढाई लाख की चार अन्य साइकिलें भी पहुंच गई है। 8000 की साइकिल पर आधे घंटे में करीब 20 किमी साइकिल चलाने वाली इन बालिकाओं की रफ्तार अब हवा से बातें कर सकती है।
स्कूलों में साइकिल रेसिंग को 2022 में खेलों में शामिल किया गया। सऊओं की ढाणी स्कूल के कोच खेताराम व अन्य ने मिलकर तय किया कि साइकिल में बालिकाओं को तैयार करेंगे और उनको मैदान में उतारेंगे।
गांव की सडक़ पर शुरू हुआ अभ्यास
साइकिल के लिए गांव में ही बनी सडक़ को ग्राउंड बना लिया गया। करीब 06 किमी तक सडक़ अच्छी बनी हुई थी। इस सडक़ पर साइकिल पर रेस प्रारंभ हुई। शुरूआत में बालिकाएं 10 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार तक आई लेकिन फिर से 18 से 20 किमी तक पहुंच गई। 2022 से 2024 तक हर साल 35 से अधिक बालिकाएं साइकिल के विभिन्न मुकाबलों में स्कूल से उतरने लगी।
जीतने लगी मैडल
साइकिल पर यहां की छात्रा मंजू ने 20 किमी की रेस को 29 मिनट और 32 सैकण्ड में पार कर राष्ट्रीय स्कूल गेम में सिल्वर मेडल जीत और अन्य बालिकाएं भी अन्य मैडल लेकर आई। अब लगातार स्कूल की छात्राएं संगीता-पुष्पा व अन्य भी मैडल लाई है।
अब मिली 10 लाख की साइकिल
बालिकाओं की प्रतिभा को देखते हुए विद्यालय की ओर से विधायक हरीश चौधरी के समक्ष बात रखी तो उन्होंने विधायक कोष से पांच साइकिल उपलब्ध करवाई है। इसमेें एक साइकिल फ्रांस की है जो 10 लाख कीमत की है। इस साइकिल में एक पहिया ढाई लाख , एक पहिया एक लाख बीस हजार का है। इसके अलावा 20 हजर के जूते,25 हजार का किट, 20 हजार का हैलमेट है। इसके अलावा चार ढाई-ढाई लाख की साइकिलें मिली है।
इससे बहुत मदद मिलेगी
साइकिल रेस के लिए इन बालिकाओं के लिए इतनी बड़ी राशि की साइकिलें सपना थी। अब ये साइकिल मिलने से ये प्रतिभाएं और निखरेगी। साथ ही अन्य बालिकाएं भी साइकिल के लिए प्रेरित होगी।- खेताराम, कोच
फोटो केप्सन
बायतु के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सऊओं की बेरी खोखसर पश्चिम में साइकिल रेस में अच्छा प्रदर्शन करने वाली पांच खिलाडिय़ों को अत्याधुनिक साइकिलें विधायक कोष से दी। इन साइकिल की कीमत 20 लाख के करीब है। साइकिल प्रदान करने के बाद विधायक एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी इन छात्राओं के साथ साइकिल पर रेगिस्तान की सडक़ पर रेस लगाते हुए।

#IndiaPakistanConflict में अब तक

Hindi News / Barmer / जानिए विधायक ने क्यों दिलाई इन खिलाडिय़ों को ढाई लाख की साइकिल

ट्रेंडिंग वीडियो