पिछली कांग्रेस सरकार ने वर्ष 2019 में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों की शुरुआत की थी। प्रारंभ में प्रत्येक जिला मुख्यालय पर एक स्कूल खोला गया, फिर ब्लॉक मुख्यालयों और बाद में ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विद्यालय खोले गए। जिले में अब तक 123 महात्मा गांधी स्कूल आरंभ हो चुके हैं, जिनमें कुल 19200 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। लेकिन सात वर्षों में भी इन स्कूलों के लिए अंग्रेजी माध्यम का अलग कैडर नहीं बन पाया है, जिससे स्थिति जमीनी स्तर पर काफी जटिल बनी हुई है।
बाड़मेर•May 19, 2025 / 02:27 pm•
Dilip dave
Hindi News / Barmer / 123 महात्मा गांधी स्कूल, शिक्षक 622, 19200 विद्यार्थियों का भविष्य अधरझूल में