रूस ने खोले भारतीय सामान के लिए दरवाजे
रोमन बाबुश्किन (Roman Babushkin), जो भारत में रूस के दूतावास में चार्ज डी’अफेयर्स है, ने दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में इस बारे में बात करते हुए कहा है, “अगर भारतीय सामान को अमेरिकी मार्केट में एंट्री करने में परेशानी हो रही है तो रूसी मार्केट, भारतीय एक्सपोर्ट्स का स्वागत करता है।”
अमेरिका पर साधा निशाना
बाबुश्किन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात करते हुए अमेरिका पर भी निशाना साधा। बाबुश्किन ने अमेरिका की तरफ से लगाए गए टैरिफ के दबाव को अनुचित और डबल स्टैंडर्ड्स वाली हरकत बताया।
रूस के लिए बहुत अहम है भारत
भारत के रूस से तेल खरीदने के विषय पर बाबुश्किन ने कहा, “रूसी तेल पर भारत के लिए करीब 5% डिस्काउंट है। भारत को रूसी तेल खरीदने से काफी फायदा मिलता है। रूसी कच्चे तेल का कोई विकल्प नहीं है क्योंकि यह बहुत प्रतिस्पर्धी है। रूस के लिए भारत बहुत अहम है।”
ट्रंप की धमकियों से नहीं पड़ने वाला भारत-रूस संबंधों पर असर
भारत और रूस, दोनों की ही तरफ यह साफ कर दिया गया है कि ट्रंप की धमकियों से दोनों देशों के संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। भारत, रूस से तेल खरीदना जारी रखेगा।