राहत: बनारस में कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद, देख आदेश
All schools up to class 12 closed in Banaras बनारस में बाढ़ की विभीषिका और मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को दो दिनों तक बंद करने का आदेश दिया गया है।
All schools up to class 12 closed in Banaras बनारस में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए कक्षा 12 तक के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया गया है। यह आदेश जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक ने जारी किया है। जो सभी बोर्डों के विद्यालयों पर लागू होगा। आदेशानुसार 5 और 6 अगस्त 2 दिन विद्यालय बंद रहेंगे। बनारस में बाढ़ की स्थिति काफी गंभीर है। यहां के सभी घाट बाढ़ के पानी की चपेट में आ गए हैं।
उत्तर प्रदेश के बनारस के जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने प्री प्राइमरी से कक्षा 12 के सभी विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। अपने आदेश में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया है कि बनारस में वर्षा और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पांच और 6 अगस्त को सभी विद्यालय बंद रहेंगे। यह आदेश बेसिक शिक्षा परिषद, माध्यमिक शिक्षा परिषद, सीबीएसई बोर्ड, आईसीएसई बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के सभी विद्यालयों में लागू होगा। उन्होंने सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापक प्रधानाचार्य को निर्देशित किया है कि इस आदेश का पालन कड़ाई से किया जाए।
डीआईओएस ने संबंधित विभागों को जानकारी दी
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बनारस के मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, सभी उप जिलाधिकारियों को प्रतिलिपि के माध्यम से जानकारी दी है। इसके साथ ही जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए पत्र भेजा है। डीआईओएस के आदेश से छात्र-छात्राओं को भारी बारिश और बाढ़ की विभीषिका से राहत मिलेगी।