उत्तर प्रदेश के औरैया में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद तिरंगा यात्रा निकाली गया। “हम भारतीय सेवन के साथ है” के बैनर तले निकाली गई तिरंगा यात्रा में भाजपा नेताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर सर्वेश कठेरिया, सदर विधायक सहित बड़ी संख्या में नेतागण मौजूद थे। तिरंगा यात्रा में पाकिस्तान मुर्दाबाद की जमकर नारेबाजी हुई।
अगल-बगल खड़े लोग हक्का-बक्का रह गए
इसी बीच एक भाजपा नेता में हिंदुस्तान मुर्दाबाद का नारा लगा दिया। यह सुनकर मौके पर खड़े लोग हक्का-बक्का रह गए। तत्काल अगल-बगल खड़े लोगों ने इशारा किया इसके बाद पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए। लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस संबंध में भाजपा नेताओं ने कहा कि जल्दी बाजी में किस तरह की घटना हो गई। पाकिस्तान मुर्दाबाद का नारा लगाने के बाद हिंदुस्तान बोल दिया। जिससे यह गलती हो गई।