बात करना बंद की तो…
घटना सिवनी जिले के बंडोल थाना इलाके की है जहां आरोपी सक्षम वर्मा और उसका मामा संदीप उर्फ लकी जंघेला रहते हैं। बताया जाता है कि आरोपी सक्षम की लड़की से पहले बातचीत होती थी, लेकिन कुछ दिनों पहले लड़की के परिजन को इसका पता चल गया और उसके बाद लड़की ने सक्षम से बातचीत करना बंद कर दी। घटना के वक्त लड़की आरोपी के घर के पास से गुजर रही थी। इसी दौरान आरोपी संदीप जंघेला ने किशोरी को रास्ते में रोक लिया और सक्षम को बुलाया। घर से आरोपी सक्षम चाकू लेकर पहुंचा और किशोरी पर कई वार कर दिए। जिससे किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
बेटियों की सुरक्षा पर उठे सवाल
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं खून से लथपथ लड़की को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दोनं आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं किशोरी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। इस घटना ने एक बार फिर बेटियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश है।