जिले में बीना व मालथौन में शहर से अधिक बारिश
बुधवार को अधिकतम तापमान 32.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। वहीं दिनभर में 10.2 मिमी बारिश दर्ज हुई। बीते 24 घंटों में जिले में औसतन 31.6 मिमी यानी 1.2 इंच बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश मालथौन में 106 मिमी दर्ज हुई। वहीं बीना में 80.6 मिमी बारिश हुई।
अभी तक जिले में 629.2 मिमी बारिश, बीते वर्ष से 49% अधिक
मौसम विभाग के अनुसार मानसून सीजन में अब तक जिले में कुल 629.2 मिमी यानी 24.8 इंच बारिश हो चुकी है। यह पिछले साल की तुलना में 49 प्रतिशत अधिक है। जिले की औसत सामान्य बारिश 1230.5 मिमी (48.4 इंच) मानी जाती है, जिसका 51.1 प्रतिशत हिस्सा अब तक पूरा हो चुका है। पिछले साल 1 जून से 24 जुलाई तक 419.5 मिमी पानी गिरा था। शहर का अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 26.3 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस रहा।