नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
केसली थाना पुलिस ने मुखबिर की मदद से रविवार को आरोपी शिवेंद्र अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को उपजेल रहली भेजा गया।
केसली थाना पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार 3 जून को आरोपी शिवेंद्र अहिरवार नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। केसली थाना पुलिस ने मुखबिर की मदद से रविवार को आरोपी शिवेंद्र अहिरवार उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खैरी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को उपजेल रहली भेजा गया।
Hindi News / Sagar / नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार