scriptएमपी में मिला 20 साल का सबसे खतरनाक विशालकाय सांप, स्नेक कैचर भी देखकर रह गया दंग | 20 years most dangerous giant snake found in MP | Patrika News
सागर

एमपी में मिला 20 साल का सबसे खतरनाक विशालकाय सांप, स्नेक कैचर भी देखकर रह गया दंग

Cobra- मध्यप्रदेश में सबसे खतरनाक सांप मिला है। उसकी लंबाई और वजन देखकर स्नेक कैचर भी दंग रह गया।

सागरAug 05, 2025 / 07:40 pm

deepak deewan

20 years most dangerous giant snake found in MP

20 years most dangerous giant snake found in MP

Cobra- मध्यप्रदेश में सबसे खतरनाक सांप मिला है। उसकी लंबाई और वजन देखकर स्नेक कैचर भी दंग रह गया। प्रदेश के सागर में यह सांप मिला जोकि सबसे खतरनाक कोबरा प्रजाति का है। मकरोनिया इलाके में यह सांप कई सालों से देखा जा रहा है जोकि मौका पाते ही एक घर में घुस गया। घरवालों की जैसे ही इस खतरनाक कोबरा पर नजर पड़ी, सब लोग बाहर भागे। तुरंत एक स्नेक कैचर को बुलाया गया। पकड़ने की कोशिश करते देख कोबरा गुस्से से भर उठा और फुफकारने लगा। हालांकि स्नेक कैचर ने उसे आखिरकार पकड़ लिया।
मकरोनिया के वार्ड क्रमांक 7 में यह घटना घटी यहां के महेश विश्वकर्मा के घर में बीती रात विशालकाय कोबरा घुस आया। महेश के मुताबिक किचिन में यह खतरनाक काला कोबरा फन फैलाकर बैठा था।
कोबरा को देखकर घर के सभी लोग बाहर निकल आए और स्नेक कैचर अकील बाबा को बुलाया। वे करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद कोबरा को पकड़ पाए। स्टिक और लाठी से उन्होंने कोबरा के फन को दबाकर काबू में कर एक डिब्बे में बंद कर दिया।

ऐसा विशालकाय कोबरा पहली बार पकड़ा

अब तक सैकड़ों सांप पकड़ चुके स्नेक कैचर अकील बाबा भी इस कोबरा की लंबाई और मोटाई देखकर दंग रह गए। उन्होंने बताया कि कोबरा सामान्यत: 4 से 5 फीट के होते हैं लेकिन इसकी लंबाई 6 फीट से ज्यादा थी। कोबरा का वजन तो करीब 8 किलो था। अकील बाबा ने बताया कि ऐसा विशालकाय कोबरा उन्होंने पहली बार पकड़ा है। उन्होंने बताया कि कोबरा करीब 20 साल का होगा।

Hindi News / Sagar / एमपी में मिला 20 साल का सबसे खतरनाक विशालकाय सांप, स्नेक कैचर भी देखकर रह गया दंग

ट्रेंडिंग वीडियो