scriptपहली बार शहर में दौड़ी नमो भारत, मिनटों में पूरा होगा 82 किमी का सफर | Patrika News
मेरठ

पहली बार शहर में दौड़ी नमो भारत, मिनटों में पूरा होगा 82 किमी का सफर

नमो भारत रैपिड रेल अब मेरठ के अंतिम स्टेशन मोदीपुरम तक पहुंच चुकी है। एनसीआरटीसी ने शताब्दीनगर से मोदीपुरम के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया। 82 किमी लंबे रैपिड रेल कॉरिडोर का यह अंतिम सिरा अब जुड़ने के साथ मोदीपुरम तक की कनेक्टिविटी लगभग पूरी हो चुकी है।

मेरठMay 02, 2025 / 07:53 am

Aman Pandey

Namo Bharat Train: सराय काले खां से धारूहेड़ा तक सर्वे पूरा, NCRTC के रास्ते का रोड़ा बने 3500 पेड़
लंबे इंतजार के बाद पहली बार बृहस्पतिवार को नमो भारत ट्रेन अब शहर के अंदर मोदीपुरम तक दौड़ी। न्यू अशोक नगर से आनंद विहार होते हुए नमो भारत रैपिड ट्रेन शहर में आखिरी स्टेशन मोदीपुरम तक पहुंची।

उत्साहित लोगों ने नमो भारत की वीडियो बनाई

एनसीआरटीसी ने शताब्दीनगर से मोदीपुरम के बीच ट्रायल रन शुरू कर दिया। अभी तक मेरठ साउथ स्टेशन से शॉपरिक्स मॉल के पास शताब्दीनगर तक ट्रेन का ट्रायल रन चल रहा था। उत्साहित लोगों ने नमो भारत की वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कीं। एक-दूसरे को फोन करके भी इस बारे में जानकारी दी गई। जून तक ट्रेन के नियमित संचालन की संभावना है।
RRTS, Namo Bharat, Rapid Rail, Modipuram Meerut, UP News, UP Latest News, NCRTC, Sarai Kale Khan to Modipuram, Rapid Rail Trial, Namo Bharat Modipuram

मेरठ को दिल्ली से जोड़ने की दिशा में बड़ी उपलब्धि

पहली बार नमो भारत मेरठ के अंडरग्राउंड सेक्शन में भी दौड़ती दिखी। शहर के अंदरूनी हिस्से को हाई-स्पीड परिवहन के जरिए दिल्ली से जोड़ने की दिशा में यह बड़ी उपलब्धि है। अभी तक परिचालित खंड के दोनों छोर पर दो खंडों न्यू अशोक नगर तथा सराय काले खां और मेरठ साउथ तथा शताब्दी नगर के बीच ट्रायल रन किए जा रहे थे। इस दौरान नमो भारत ट्रेन को शताब्दी नगर से बेगमपुल होते हुए मोदीपुरम स्टेशन तक चलाया गया।

55 किलोमीटर चल रही नमो भारत

फिलहाल, नमो भारत हाईस्पीड ट्रेन का संचालन न्यू अशोक नगर, आनन्द विहार से मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच कुल 55 किलोमीटर में हो रहा है। इसमें न्यू अशोक नगर, आनंद विहार, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुलधर, दुहाई, दुहाई डिपो, मुरादनगर, मोदीनगर साउथ, मोदीनगर नॉर्थ और मेरठ साउथ समेत 11 स्टेशन शामिल हैं।
यह भी पढ़ें

Orange Alert: उत्तराखंड में अगले सात दिन तक भारी बारिश, ओलावृष्टि और आंधी का अलर्ट

महज 55 मिनट में तय होगी 82 किमी दूरी

दिल्ली-मेरठ के बीच 82 किलोमीटर संपूर्ण कॉरिडोर के परिचालित होने से यह दूरी महज 55 मिनट में तय की जाएगी। मेरठ मेट्रो समेत पूरी परियोजना को इसी साल संचालित करने का लक्ष्य है।

Hindi News / Meerut / पहली बार शहर में दौड़ी नमो भारत, मिनटों में पूरा होगा 82 किमी का सफर

ट्रेंडिंग वीडियो