महिला दरोगा को देख की हूटिंग
फलावदा कस्बे में अल्टो कार सवार युवक सड़क पर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान उन्होंने रास्ते से जा रही फलावदा थाने में तैनात महिला दरोगा को देखकर हूटिंग और कमेंटबाजी शुरू कर दी। इस पर महिला दरोगा ने कार को रुकवाने की कोशिश की, लेकिन चालक ने कार मवाना की ओर भगा ले गया।
3 मनचलों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
महिला दरोगा ने थाने में फोन किया और मामले की जानकारी दी। इस पुलिस ने पीछा कर अटल चौक के पास कार को घेरकर रुकवा लिया। पुलिस ने कार में बैठे तीन युवकों की क्लास लगाई। इसके बाद थाने ले आई। पुलिस के मुताबिक, टांडी गांव का रहने वाला आदित्या, नंगली साधारण का अंकुश और नंगली आजड का सनी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर तेज आवाज में म्यूजिक बजाने, महिला दरोगा पर टिप्पणी करने और हूटिंग करने का आरोप है। सभी को गिरफ्तार कर उनकी कार को सीज कर दिया गया है। 10 दिन पहले भी उप निरीक्षक के साथ हुई थी अभद्रता
बता दें कि इससे पहले भी बाइक सवार तीन युवकों ने उप निरीक्षक के साथ अभद्रता की थी। पुलिस ने इसमें से एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। बाकी दो आरोपी फरार हो गए थे। अलीगढ़ में भी महिला PCS ,से छेड़छाड़ की घटना सामने आई थी। महिला अफसर के मुताबिक, वह अपने पति और मुंहबोले भाई के साथ डॉग्स को खाना खिलाने गई। तभी कुछ लोगों ने गाली-गलौज कर महिला अधिकारी, उसके पति और भाई को पीटा था। साथ ही महिला अधिकारी के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता भी की थी। घटना का वीडियो बनाने पर मोबाइल तोड़ दिया था और पति के गले की सोन की चेन लॉकेट समेत खींच ली थी।