scriptइसरो से वापस लौटे 13 बच्चों से जिलाधिकारी ने किया संवाद | Interacted with 13 children of the district who returned from ISRO. | Patrika News
मऊ

इसरो से वापस लौटे 13 बच्चों से जिलाधिकारी ने किया संवाद

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने इसरो से रिटर्न जनपद के 13 बच्चों से कलेक्ट्रेट सभागार में संवाद स्थापित किया।

मऊMay 20, 2025 / 05:40 pm

Abhishek Singh

जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने इसरो से रिटर्न जनपद के 13 बच्चों से कलेक्ट्रेट सभागार में संवाद स्थापित किया। जनपद के परिषदीय उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 13 बच्चों को इसरो अहमदाबाद गुजरात शैक्षिक भ्रमण हेतु भेजा गया था। दिनांक 7 मई 2025 को प्रातः 7:30 बजे बनारस से अहमदाबाद गुजरात के लिए सभी 13 बच्चों के साथ सुरक्षा के लिए दो अध्यापक को साथ में भेजा गया था।

परख परीक्षा के माध्यम से हुआ था चयन

सभी बच्चों का चयन जनपद के चिन्हित परिषदीय विद्यालयों में परख परीक्षा के आयोजन के माध्यम से किया गया था। इस परीक्षा में उत्तीर्ण 34 बच्चों का 8 अप्रैल को साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। साक्षात्कार के उपरांत अंतिम रूप से कुल 13 बच्चों का भ्रमण हेतु चयन किया गया।
संवाद के दौरान सभी 13 बच्चों ने एक-एक करके इसरो से प्राप्त जानकारी को जिलाधिकारी को बताया। उन्होंने बताया कि हम सभी ने पहली बार एक बड़ा साइंस लैब देखा, वहां पर ब्लैक होल, नेचर पार्क में बड़ा ग्लोब, विलुप्त प्रजातियों के स्टैचू, रोबोटिक होम, मूवी के माध्यम से धरती पर से कैसे प्रजातियां विलुप्त हुई आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। बच्चों ने बताया कि उन्होंने इसरो के अध्यक्ष से संवाद कर कई सारी जानकारियां प्राप्त की।
जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को अच्छे से पढ़ाई करते हुए इसरो से प्राप्त जानकारी को लोगों में शेयर करने की बात कही तथा लागत पूर्वक पढ़ाई करते हुए निरंतर आगे बढ़ाने को कहा।

Hindi News / Mau / इसरो से वापस लौटे 13 बच्चों से जिलाधिकारी ने किया संवाद

ट्रेंडिंग वीडियो