scriptगैर धर्म के लड़के के साथ शादी करना चाहती थी किशोरी, मां ने मना किया तो फिल्मी अंदाज में की हत्या  | Teenage Girl killed her mother in Lucknow | Patrika News
लखनऊ

गैर धर्म के लड़के के साथ शादी करना चाहती थी किशोरी, मां ने मना किया तो फिल्मी अंदाज में की हत्या 

Lucknow Crime: लखनऊ में एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मां का गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने जब पूछताछ की तो कहानियां बनाने लगी। आइए बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 

लखनऊMay 18, 2025 / 10:02 pm

Nishant Kumar

Lucknow
Lucknow Murder News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महज 15 साल की लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने मां की हत्या कर दी है। हत्या के बाद किशोरी ने अपने प्रेमी को भगा दिया और उसके बाद शोर करने लगी। किशोरी ने कहा कि मां के साथ कोई जबरदस्ती कर रहा था और उसके बाद उसने मां की हत्या कर दी। जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो मामले का खुलासा हुआ। 

पहले बैकग्राउंड समझिये  

लखनऊ के चिनहट ब्लॉक के सेमरा गांव में 40 वर्षीय उषा सिंह अपनी 15 साल की बेटी के साथ रहती हैं। वो अकेले 1000 स्क्वायर फीट के मकान में रहती हैं। उनके पति योगेंद्र सिंह की 12 साल पहले मौत हो गई थी। उषा ऑडिट भवन में काम करती थी। 
उनकी 15 साल की बेटी को उनके घर से महज 500 मीटर की दुरी पर आदर्श नगर मोहल्ले के एक लड़के शाहिद से प्यार हो गया था। लड़के की उम्र 17 साल थी और वो गैर धर्म का था तो उषा देवी ने अपनी बेटी को कई बार साझाया लेकिन वो नहीं मानी। उनकी बेटी उस लड़के से शादी करना चाहती थी। 
साल 2024 में वो लड़का उषा देवी की लड़की को भगा ले गया था। उस वक्त उन्होंने लड़के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया था। तभी से उषा देवी की उनकी बेटी के साथ अनबन होते रहती थी। उषा के भाई के अनुसार वो दोनों उषा को जान से मारने की धमकी भी देते थे। 

बेटी ने कर दी मां की हत्या  

बेटी ने शनिवार की रात यानी 17 मई 2025 को अचानक चिल्लाने लगी। पड़ोसयों और रिश्तेदारों को फोन किया और कहने लगी कि मां उठ ही नहीं रही है। मौके पर जब पडोसी और रिश्तेदार पहुंचे तो उन्होंने जो देखा वो भयावह था। उषा की अर्धनग्न अवस्था में लाश बिस्तर पर पड़ी हुई है और गले से खून बहता ही जा रहा है। 
 मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल प्रभाव से पुलिस को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मर्डर साइट पर पहुंच गई। प्रथम दृष्टया ही पुलिस को मामला समझ मे आ गया। किशोरी पुलिस को घंटों तक गुमराह करती रही। उसने कहा कि वो छत पर थी तभी उसने देखा कि मां के साथ कोई जबरदस्ती कर रहा है और बाद में मां बिस्तर पर पड़ी मिली। 
यह भी पढ़ें

पिता ने लड़की भगाई तो बेटों ने की जमकर पिटाई, इतना मारा कि हुई मौत, कहा- गांव में बेइज्जती हो रही थी 

जब पुलिस ने लड़की के प्रेमी को मौके पर ही बुलाया और दोनों का सामना हुआ और पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दोनों टूट गए। उन्होंने बताया कि पहले उषा का गला कपडे से कसा जब लगा कि वो मर गई है तो चाकू से गगला काट दिया। लड़की ने कहा कि बचने के लिए मां के कपडे उतार दिए ताकि मामला रेप और मर्डर का लगे। उसके बाद शाहिद को भगा दिया। 

Hindi News / Lucknow / गैर धर्म के लड़के के साथ शादी करना चाहती थी किशोरी, मां ने मना किया तो फिल्मी अंदाज में की हत्या 

ट्रेंडिंग वीडियो