scriptHuge Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 महिला शिक्षक की मौत, ट्रक और टैक्सी में हुई जबरदस्त टक्कर, छात्र समेत 10 अन्य घायल | 2 female teachers died in a horrific road accident | Patrika News
कोरबा

Huge Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 महिला शिक्षक की मौत, ट्रक और टैक्सी में हुई जबरदस्त टक्कर, छात्र समेत 10 अन्य घायल

Road Accident: बेकाबू रफ्तार और ओवरटेक जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों पर खूनी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं।

कोरबाJul 25, 2025 / 07:10 pm

Khyati Parihar

Road Accident

Road Accident (फोटो सोर्स : एआई जेनरेटेड)

Huge Road Accident: बेकाबू रफ्तार और ओवरटेक जिंदगी पर भारी पड़ रहा है। राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों पर खूनी सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसमें यात्री मारे जा रहे हैं। ओवरटेक की कोशिश में बिलासपुर- अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटघोरा थाना क्षेत्र में एक और एक सड़क दुर्घटना हुई है। इसमें एकलव्य आदर्श विद्यालय पोड़ी उपरोड़ा के दो महिला शिक्षक की मौत हो गई है। आठ शिक्षक और दो विद्यार्थी घायल हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।
पुलिस ने बताया कि कटघोरा में किराए के मकान में रहने वाले 10 शिक्षक और दो विद्यार्थी टैक्सी (टाटा विंगर) से पोड़ी उपरोड़ा के एकलव्य आदर्श विद्यालय जा रहे थे। रास्ते में तानाखार बस स्टैंड के पास टैक्सी के आगे दूसरी गाड़ी चल रही थी। सुबह करीब 8.30 बजे टैक्सी चालक ने सामने चल रही गाड़ी को ओवरटेक किया। इस बीच सामने से ट्रक आ गया। आमने- सामने हुई टक्कर से टैक्सी के परखच्चे उड़ गए। गाड़ी में चीख पुकार मच गई।

Huge Road Accident: दो शिक्षक की मौत

रास्ते से गुजर रहे लोग मदद के लिए पहुंचे। एक- एककर 12 घायलों को टैक्सी से बाहर निकाला गया। इसमें 10 शिक्षक और दो विद्यार्थी थे। गंभीर रूप से घायल दो महिला शिक्षक को कटघोरा से कोरबा रेफर किया गया। लेकिन यहां पहुंचने से पहले दोनों की सांसे उखड़ गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। इसमें मंजू शर्मा उम्र 31 वर्ष और अंजना शर्मा 30 वर्ष शामिल हैं। मंजू एकलव्य विद्यालय में पीजीटी शिक्षक थीं। वह हरियाणा की रहने वाली थीं। अंजना टीजीटी शिक्षक थीं, जो मूलत: दिल्ली की रहने वाली थीं।
दुर्घटना का कारण टैक्सी चालक की लापरवाही बताई जा रही है। चालक टैैक्सी लेेकर तानाखार पहुंचा था कि उसने सामने एक अन्य गाड़ी चल रही थी। इस गाड़ी को टैक्सी चालक ने ओवरटेक ने किया। इस बीच सामने से ट्रक आ गया। दोनों आमने- सामने टकरा गए।

कटघोरा में किराए के मकान में रहते हैं शिक्षक

पोड़ी उपरोड़ा के एकलव्य विद्यालय में पढ़ाने वाले अधिक पुरुष और महिला शिक्षक कटघोरा में किराए की मकान में रहते हैं। स्कूल आने जाने के लिए शिक्षकों ने टाटा विंगर वाहन को किराए लिया हुआ था। इसी गाड़ी में बैठकर 10 शिक्षक कटघोरा से रोजाना पोड़ी उपरोड़ा जाते आते थे। टैक्सी कटघोरा में रहने वाले रिंकू अग्रवाल की है।

Huge Road Accident: ये हुए घायल

घायलों में दीपंकर दास 31 वर्ष पश्चिम बंगाल, शुभा चौबे 28 वर्ष उत्तर प्रदेश, गायत्री 28 वर्ष केरल, रुचिता चटर्जी 29 वर्ष, राहुल तंवर 28 वर्ष राजस्थान, अभय श्रीवास्तव 34 वर्ष उत्तर प्रदेश, संगीता यादव 35 वर्ष उत्तर प्रदेश, देवराज प्रजापति 25 वर्ष राजस्थान, रिया सोलंकी 24 वर्ष उत्तर प्रदेश, कुमारी रूपिका शर्मा 14 वर्ष और निखिल यादव 15 वर्ष शामिल हैं। घायलों का इलाज जारी है। घटना में 14 वर्ष की छात्रा रूपिका की मां अंजना शर्मा की मौत हो गई है।

जून तक ओवरटेक और तेज रफ्तार वाहन चलाने के 2129 मामले सामने आए

इधर, पुलिस की ओर से बताया गया कि बेकाबू रफ्तार और ओवरटेक से ज्यादा दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस साल जनवरी से लेकर जून तक ओवरटेक और बेकाबू रतार से वाहन चलाने के 2129 मामले सामने आए हैं। इसमें जुर्मान किया गया है। लेकिन घटनाएं कम नहीं हो रही हैं। इसके पीछे पुलिस जागरुकता की कमी को मानती है।

वाहन जब्त, चालक गिरफ्तार

पुलिस ने टैक्सी और मालवाहक ट्रक को जब्त कर लिया है। दोनों गाड़ियों के चालक पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। उनपर लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर यात्रियों की जान जोखिम में डालने और उन्हें मारने का आरोप हैं।

Hindi News / Korba / Huge Road Accident: भीषण सड़क हादसे में 2 महिला शिक्षक की मौत, ट्रक और टैक्सी में हुई जबरदस्त टक्कर, छात्र समेत 10 अन्य घायल

ट्रेंडिंग वीडियो