देशभर में किशोर प्रशंसक उनकी जयंती, पुण्यतिथि पर यहां आते है और जर्जर मकान को देखकर दु:खी होते है। कुछ प्रशंसकों ने तो इसके लिए मुहिम भी छेड़ रखी है। खंडवावासियों को भी इसे मुहिम के रूप में लेना होगा।
नारायण बाहेती, सचिव किशोर प्रेरणा मंच
किशोर दा के पैतृक बंगले को स्मारक के रूप में बनाया जाना चाहिए। प्रशासन अपने प्रयास कर रहा है। सरकार तक हमें अपनी बात पहुंचाना होगी। इस बंगले का संरक्षण हो इसके लिए सभी को सामूहिक रूप से प्रयास करना होंगे।
आशीष चटकेले, एमआईसी सदस्य
पाकिस्तान सरकार जब दिलीप कुमार, राज कपूर की हवेली खरीदकर संजो सकती है तो हमारी सरकार यह क्यों नहीं कर सकती। सरकार चाहे तो किशोर दा का पैतृक बंगला स्मारक बन सकता है।
सुनील जैन, समाजसेवी
किशोर दा के पैतृक निवास की जीर्णशीर्ण अवस्था को देखकर प्रशंसकों का सिर शर्म से झुक जाता है। सरकार इस पैतृक निवास को अधिगृहित कर जिर्णोद्धार कर यादों को संजोकर रखा जाए, यही सभी किशोर प्रशंसक चाहते हैं ।
आनंद जोशी, किशोर प्रशंसक
इंदौर से विशेषकर किशोर दा के जन्मदिन के कार्यक्रम के लिए आईं थीं। किशोर दा के बंगले में जाते समय बड़ा फनी मुड था, जब बंगले की हालत देखी तो सेड हो गई। सरकार द्वारा बंगले का संरक्षण किया जाना चाहिए।
आरजे चारू, इंदौर से आईं प्रशंसक
किशोर दा इस शहर की ही नहीं, देश की भी पहचान है। किशोर दा के पैतृक बंगले का संरक्षण हर हाल में होना चाहिए, ताकि आने वाली पीढिय़ों को उनके बारे में बताया जा सके। हम सब मिलकर इसके लिए प्रयास करेंगे।
अतुल अत्रिवाल, किशोर प्रेरणा मंच