scriptमैं आंटी लग रही हूं तुमको…’ ट्रेन में भड़की महिला, जमकर मचाया उत्पात | lot of chaos in a moving train late at night on the Katni-Bina railway line. | Patrika News
कटनी

मैं आंटी लग रही हूं तुमको…’ ट्रेन में भड़की महिला, जमकर मचाया उत्पात

MP News: सलैया स्टेशन पर लाठी-डंडे के साथ गुर्गे पहुंचे और यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट कर दी।

कटनीMay 06, 2025 / 05:10 pm

Astha Awasthi

MP News

MP News

MP News: एमपी में कटनी-बीना रेलखंड पर देर रात चलती ट्रेन में जमकर उत्पात हुआ। विवाद ट्रेन में सीट को लेकर उपजा और हिंसक रूप ले लिया। सलैया स्टेशन पर लाठी-डंडे के साथ गुर्गे पहुंचे और यात्रियों के साथ मारपीट कर लूटपाट कर दी। महिलाओं पर हमला किया, जिसमें एक महिला को गंभीर चोट आई है। 6 अन्य लोगों को भी चोट आई है।
जानकारी के अनुसार, राजेश तिवारी निवासी, कटनी तीन बेटियों, दामाद के साथ रविवार को बांदकपुर दर्शन को गए थे। लौटते समय बीना-कटनी मेमो पैसेंजर (61619) में सवार हुए। एक सीट पर सो रही महिला को वर्षा दुबे पिता राजेश तिवारी ने कहा, आंटी उठ जाइए, हम लोगों को भी बैठ जाने दीजिए। इस पर महिला भड़क गई और राजेश तिवारी के परिवार के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगी।

सलैया स्टेशन पर हमला

महिला ने अपने साथियों को फोन कर दिया। जैसे ही ट्रेन सलैया स्टेशन पहुंची, 7-8 अज्ञात युवकों ने तिवारी व दुबे परिवार पर हमला कर दिया। इस हमले में छह यात्री घायल हुए हैं, जिनमें वर्षा दुबे को सिर में गंभीर चोट आई है। इस दौरान बीच-बचाव करने वालों को भी बदमाशों ने पीट दिया। हमलावर मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद ट्रेन मुड़वारा स्टेशन पहुंची, तो यात्रियों ने हंगामा कर दिया। इसके बाद आरपीएफ और जीआरपी हरकत में आई।

आंटी बोलते ही भडक़ी महिला

जैसी ही किशोरी ने महिला को आंटी कहा वैसे ही सीट पर सो रही महिला भडक़ उठी और तेज आवाज में कहा कि मैं आंटी लग रही हूं तुमको और जमकर विवाद करने लगी। नौबत झूमाझटकी तक आ गई। महिला के साथ मौजूद एक-दो अन्य लोग राजेश तिवारी के रविवार के साथ गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगे। ट्रेन में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ये भी पढ़ें: ‘अवैध कॉलोनी’ पर बड़ा एक्शन, 15 दिन का समय…फिर चलेगा बुलडोजर

सलैया स्टेशन में हमला

महिला ने इस दौरान अपने कुछ साथियों को फोन कर दिया। जैसे ही ट्रेन रीठी के समीप सलैया स्टेशन पर पहुंची एकदम से 7-8 अज्ञात युवक तिवारी व दुबे परिवार पर हमला कर दिया। पीड़ितों ने मारपीट कर लूटपाट का आरोप लगाया है। इस हमले में छह यात्री घायल हुए हैं, जिनमें वर्षा दुबे पिता राजेश तिवारी पता तिवारी मार्केट को सिर आदि में गंभीर चोट आई है। इस दौरान बीच-बचाव करने वालों को भी बदमाशों ने पीट दिया। हमलावर मोबाइल फोन और नकदी लूटकर फरार हो गए।

यात्रियों ने किया हंगामा

घटना के बाद ट्रेन के मुड़वारा स्टेशन पहुंचते ही घबराए यात्रियों ने जोरदार हंगामा किया। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और शासकीय रेल पुलिस (जीआरपी) हरकत में आ गई। जबलपुर तक खबर पहुंचने पर वरिष्ठ अधिकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। जीआरपी ने राजेश तिवारी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
एलपी कश्यप, जीआरपी थाना प्रभारी का कहना है कि ट्रेन में बांदकरपुर से एक परिवार लौट रहा था। सीट को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया। मारपीट भी की गई। इसमें एक महिला को गंभीर चोट आई है। 4-5 अन्य लोग घायल हो गए हैं। लूट नहीं हुई है, विवाद में मोबाइल आदि सामग्री गिर जाना बताई गई है। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

Hindi News / Katni / मैं आंटी लग रही हूं तुमको…’ ट्रेन में भड़की महिला, जमकर मचाया उत्पात

ट्रेंडिंग वीडियो