त्रिवेणी : कल 8 तो आज 4 मीटर गेज से अधिक बह रही त्रिवेणी
त्रिवेणी का पानी बीसलपुर बांध में आता है। कल यानी 2 जुलाई को शाम छह बजे त्रिवेणी का गेज 8 मीटर तक आ पहुंच गया था। तभी उम्मीद लग गई थी कि 3 जुलाई सुबह तक बांध का जलस्तर में जबरदस्त बढोतरी होगी।आज सुबह छह बजे बांध का गेज 313. 07 आरएल मीटर तक पहुंच गया, वहीं शाम पांच बजे तक आते-आते बांध का गेज 313.37 आरएल मीटर तक पहुंच गया।
बांध में अब भी पानी की आवक लगातार जारी है। क्षेत्र में भी बारिश का दौर बरकरार है। त्रिवेणी 3 जुलाई शाम पांच बजे 4.20 मीटर गेज के साथ बह रही है।
डबल खुशखबरी, त्रिवेणी नदी ने तोड़ दिए सभी रेकॉर्ड, पहली बार 8 मीटर गेज के साथ बह रही, जल्द भरेगा बीसलपुर
कुछ यूं समझे बांध का गेज इस रफ्तार से बढा
दिनांक | समय | गेज स्तर (आर.एल. मीटर) |
---|---|---|
2 जुलाई | शाम 6 बजे | 312.67 मीटर |
2 जुलाई | रात 10 बजे | 312.68 मीटर |
3 जुलाई | सुबह 6 बजे | 313.07 मीटर |
3 जुलाई | सुबह 8 बजे | 313.17 मीटर |
3 जुलाई | सुबह 10 बजे | 313.22 मीटर |
3 जुलाई | सुबह 11 बजे | 313.27 मीटर |
3 जुलाई | सुबह 11 बजे | 313.28 मीटर |
3 जुलाई | शाम 5 बजे | 313.37 मीटर |