scriptआरक्षक ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, 1 साल पहले की थी लव मैरिज.. | mp news Constable committed suicide by shooting himself | Patrika News
इंदौर

आरक्षक ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, 1 साल पहले की थी लव मैरिज..

mp news: पारिवारिक विवाद में खुदकुशी का कदम उठाने की संभावना, बीते कुछ दिनों से पत्नी मायके में रह रही है..।

इंदौरJul 04, 2025 / 04:19 pm

Shailendra Sharma

indore

आरक्षक ने की खुदकुशी। (फोटो सोर्स- पत्रिका)

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। आरक्षक ने सरकारी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरक्षक के सुसाइड करने की खबर से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और सूचना मिलते ही तुरंत वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आरक्षक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि आरक्षक ने पारिवारिक विवाद के चलते खुदकुशी का कदम उठाया है।

एक साल पहले की थी लव मैरिज

इंदौर के द्वारकापुरी इलाके की दिग्विजय मल्टी में रहने वाले आरक्षक अनुराग सिंह ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी की है। अनुराग द्वारकापुरी थाने में पदस्थ था और करीब 10 से पुलिस विभाग में था। सुबह जब आसपास रहने वाले लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी तो वो हैरान हो गए और मल्टी में हड़कंप मच गया। गोली चलने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरक्षक अनुराग के फ्लैट में जाकर देखा तो अनुराग मृत पड़ा था। बताया जा रहा है कि अनुराग ने एक साल पहले ही लव मैरिज की थी।
यह भी पढ़ें

होटल के कमरे में संदिग्ध हालत में पकड़ाए युवक-युवती..


पारिवारिक विवाद में सुसाइड की आशंका

आरक्षक अनुराग सिंह मूल रूप से अलीराजपुर के रहने वाले थे। ये भी पता चला है कि उनका बीते कुछ दिनों से पति से विवाद चल रहा था और पत्नी मायके में रह रही थी। आरक्षक के सुसाइड करने की खबर जैसे ही विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को लगी तो वो भी मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि आरक्षक ने सुसाइड क्यों किया इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं है मामले की जांच की जा रही है।

Hindi News / Indore / आरक्षक ने खुद को गोली मारकर किया सुसाइड, 1 साल पहले की थी लव मैरिज..

ट्रेंडिंग वीडियो