scriptRashifal 27 July 2025 :  मघा नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर, क्या बदलेगा आपकी किस्मत का रुख, 27 जुलाई राशिफल | Kal Ka Rashifal 27 July 2025 Magha Nakshatra Moon Transit brings Financial gain for Vrishabh kark tula vrashik dhanu Tomorrow Horoscope | Patrika News
राशिफल

Rashifal 27 July 2025 :  मघा नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर, क्या बदलेगा आपकी किस्मत का रुख, 27 जुलाई राशिफल

Kal Ka Rashifal 27 July 2025 : रविवार 27 जुलाई 2025 को मघा नक्षत्र और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर हो रहा है, जो सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। कहीं व्यापार में लाभ होगा, तो कहीं सावधानी की जरूरत है। पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए मेष से मीन तक आज का संक्षिप्त राशिफल।

भारतJul 26, 2025 / 04:02 pm

Manoj Kumar

Rashifal 27 July 2025

Rashifal 27 July 2025

Kal Ka Rashifal 27 July 2025 : रविवार 27 जुलाई 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से कई खास संयोग लेकर आया है। मघा नक्षत्र और सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर विभिन्न राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। कहीं कार्यस्थल पर चुनौतियां होंगी, तो कहीं व्यापार में सफलता के द्वार खुलेंगे। कुछ राशियों को आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है, जबकि कुछ को परिवार और समाज में मान-सम्मान मिलने के संकेत हैं। विद्यार्थियों के लिए यह समय उपलब्धियों से भरा हो सकता है। उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. चंदन श्यामनारायण व्यास से जानिए, मेश से लेकर मीन राशि तक कैसा बीतेगा आज का दिन।

संबंधित खबरें

कल का राशिफल मेष राशि (Kal Ka Rashifal Mesh Rashi)

आज कार्यस्थल पर कुछ लोग आपकी आलोचना कर सकते हैं, लेकिन चिंता न करें, आपका सामाजिक कार्यों में सहयोग बढ़ेगा और समय का सही सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जो आपको आंतरिक संतोष देगा।

कल का राशिफल वृषभ राशि (Kal Ka Rashifal Vrishabh Rashi)

आज अपनी बातों और कार्यों में स्पष्टता लाएं। पहले खुद समझें कि आप क्या करना चाहते हैं। नए व्यापार में सफलता के योग हैं, पर कार्यस्थल पर वाद-विवाद से बचें। पेट से संबंधित रोगों को लेकर सावधान रहें।

कल का राशिफल मिथुन राशि (Kal Ka Rashifal Mithun Rashi)

पैसों से जुड़े मामलों में किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा न करें। धोखे की पूरी संभावना है। स्थायी संपत्ति से जुड़े निर्णय जल्दबाजी में न लें। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर मिलेंगे, लेकिन समझदारी से काम लेना होगा।

कल का राशिफल कर्क राशि (Cancer Horoscope Tomorrow)

अपने करियर पर विशेष ध्यान दें। अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें, नुकसान की उम्मीद है। व्यापारिक नई योजनाओं से लाभ होगा और परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा, जिससे घर का माहौल खुशनुमा रहेगा।

कल का राशिफल सिंह राशि (Leo Horoscope Tomorrow)

नया कारोबार स्थापित करने के लिए कर्ज की व्यवस्था में जुटे रह सकते हैं। कार्यस्थल पर अधिकारियों के बीच आपका महत्व बढ़ेगा। परिवार में चल रहे विवाद के कारण घर छोड़ने जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें।

कन्या राशि का राशिफल (Virgo Horoscope Tomorrow)

आज के दिन की महत्ता को समझें और अपने भविष्य के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लें। क्रोध पर संयम रखें, अन्यथा बेवजह खर्च बढ़ सकता है। कर्मचारियों की नासमझी से कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए उनसे खुलकर बात करें।

तुला राशि का कल का राशिफल (Libra Horoscope Tomorrow)

अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग हैं। कला जगत के किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा, जो आपके लिए प्रेरणादायक हो सकता है। मकान और वाहन के क्रय-विक्रय में निवेश करना फायदेमंद रहेगा।

कल का वृश्चिक राशिफल (Horoscope Tomorrow Scorpio)

अपनों का साथ मिलने से आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। संतान की उन्नति से मन प्रसन्न रहेगा। झूठ बोलने वालों से सावधान रहें। घर-परिवार में भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी और आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि संभव है।

कल का धनु राशिफल (Horoscope Tomorrow Dhanu Rashi)

आज का दिन आपके लिए शुभ है। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ मिलेगा। अपनों से लेन-देन में सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन अनुकूल रहेगा और कार्यक्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे।

मकर राशि का राशिफल (Horoscope Tomorrow Capricorn)

निजी जीवन में चल रहे मनमुटाव दूरियां बढ़ा सकते हैं, फालतू विवादों से दूर रहें। समाज और परिवार में आपको महत्व मिलेगा। धर्म ग्रंथों के अध्ययन में रुचि बढ़ेगी, जो आपको मानसिक शांति देगी।

कुंभ राशि कल का राशिफल (Aquarius Horoscope Tomorrow)

सामाजिक समारोहों में शामिल होंगे और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों के मामलों में बेवजह पड़ने से बचें, यह आपके लिए नुकसानदेह हो सकता है। बिना मांगे अपनी राय न दें। पिता के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा हो सकती है। आज आपका शुभ रंग हरा है।

मीन राशि का राशिफल (Pisces Horoscope Tomorrow)

अपने विवेक से काम करें। आप चाहकर भी अपने मनमाफिक काम नहीं कर पा रहे हैं। न्यायालय से जुड़े मामलों में लापरवाही बिल्कुल न करें। विद्यार्थियों के लिए यह समय सफलता हासिल करने का है। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
ज्योतिष पं. श्याम नारायण व्यास, उज्जैन

Hindi News / Astrology and Spirituality / Horoscope / Rashifal 27 July 2025 :  मघा नक्षत्र और चंद्रमा का गोचर, क्या बदलेगा आपकी किस्मत का रुख, 27 जुलाई राशिफल

ट्रेंडिंग वीडियो