scriptSchool Holidays in August 2025: अगस्त में इन तारीखों पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट | August School Holidays 2025 School Holidays in August 2025 Raksha Bandhan school holiday Independence Day holiday | Patrika News
शिक्षा

School Holidays in August 2025: अगस्त में इन तारीखों पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

School Holiday: त्यौहारों की बात करें तो 09 अगस्त शनिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाना है। जिस कारण उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है।

भारतAug 01, 2025 / 10:14 am

Anurag Animesh

School Holidays in August 2025

School Holidays in August 2025(Image-Freepik)

August School Holidays 2025: जुलाई का महीना खत्म होकर अब अगस्त शुरू हो गया है। साथ ही स्कूली परीक्षा के बाद स्टूडेंट्स के क्लासेज भी रेगुलर अब चल रहे हैं। इसके साथ ही अगस्त का महीना स्कूली बच्चों के लिए छुट्टियों वाला रहने वाला है। साप्ताहिक अवकाश के साथ-साथ इस महीने कुछ त्योहार भी हैं, जिस दिन स्कूली छात्रों को स्कूल जाने से छुट्टी रहेगी। जैसे इस महीने रक्षबंधन और कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार है। साथ ही 15 अगस्त भी आने वाला है। कुल मिलाकर साप्ताहिक अवकाश के अलावा कई छुट्टियां छात्रों को मिलने वाली है।

School Holidays in August 2025: छुट्टियों की लिस्ट

तिथिदिनअवकाश का नाम
3 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाश
9 अगस्तशनिवाररक्षाबंधन
10 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाश
13 अगस्तबुधवारझूलन पूर्णिमा
15 अगस्तशुक्रवारस्वतंत्रता दिवस
16 अगस्तशनिवारकृष्ण जन्माष्टमी
17 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाश
24 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाश
26 अगस्तमंगलवारओणम
27 अगस्तबुधवारगणेश चतुर्थी
31 अगस्तरविवारसाप्ताहिक अवकाश

Raksha Bandhan School Holiday: 09 अगस्त को रक्षाबंधन


त्यौहारों की बात करें तो 09 अगस्त शनिवार को रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाना है। जिस कारण उत्तर भारत सहित देश के कई राज्यों में इस दिन स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। उसे बाद 15 अगस्त, शुक्रवार को देश में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इस दिन देशभर में सरकारी छुट्टी रहती है। इस दिन स्कूल,कॉलेज बंद रहेंगे। 16 अगस्त, शनिवार को कृष्ण जन्माष्टमी मनाया जाना है। जिसको लेकर भी कई राज्यों में स्कूली की छुट्टी रहती है।

August School Holidays 2025: इन त्यौहारों पर भी रहेगी छुट्टी


26 अगस्त, मंगलवार को ओणम का त्यौहार मनाया जाना है। इस कारण साउथ के राज्यों में स्कूलों की छुट्टी रहेगी। 27 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी मनाया जाना है। इसके साथ ही महीने 5 दिन रविवार पड़ने वाला है। कुल मिलाकर स्कूली बच्चों की मौज इस महीने होने वाली है।

Hindi News / Education News / School Holidays in August 2025: अगस्त में इन तारीखों पर स्कूलों में रहेगी छुट्टी, देखें पूरी लिस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो