IBPS Clerk Vacancy 2025: इतने सीटों पर होनी है भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 10277 पदों के लिए भर्ती की जानी है। इस परीक्षा से क्लर्क या कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। IBPS Clerk Pre Exam अक्टूबर महीने में आयोजित की जाएगी। मेन्स एग्जाम का आयोजन नवंबर 2025 में होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले डिटेल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें।
IBPS Clerk Notification 2025: शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन पास किया होना अनिवार्य है। ग्रेजुएट डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। वहीं आयु सीमा की बात करें तो उम्मीदवारों की उम्र सीमा न्यूनतम 20 साल और अधिकतम 28 होनी चाहिए। यानी उम्मीदवारों का जन्म 02.08.1997 से पहलेऔर 01.08.2005 के बाद का नहीं हुआ होना चाहिए।
सैलरी और चयन प्रक्रिया
चयनित उम्मीदवारों को सैलरी: बेसिक 24050-1340/3-28070-1650/3-33020-2000/4-41020-2340/7-57400-4400/1-61800- 2680/1-64480 रुपये मिलेगी।
चरण | विवरण |
---|---|
1 | ऑनलाइन प्रीलिम्स परीक्षा |
2 | ऑनलाइन मेन्स परीक्षा |
विषय | प्रश्नों की संख्या | अंक | समय सीमा |
---|---|---|---|
इंग्लिश लैंग्वेज | 30 | 30 | |
न्यूमेरिकल एबिलिटी | 35 | 35 | |
रीजनिंग एबिलिटी | 35 | 35 | |
कुल | 100 | 100 | 60 मिनट |
कुल प्रश्न | कुल अंक | समय सीमा |
---|---|---|
190 | 200 | 160 मिनट |