scriptमां से छेड़छाड़ का बेटे ने 2 महीने बाद लिया ‘बदला’… | mp news After 2 months son took revenge for molesting his mother | Patrika News
धार

मां से छेड़छाड़ का बेटे ने 2 महीने बाद लिया ‘बदला’…

mp news: दो महीने तक बदले की आग में जलता रहा बेटा फिर मौका मिलते ही ले डाला मां से छेड़छाड़ का खूनी बदला…।

धारJul 30, 2025 / 05:53 pm

Shailendra Sharma

dhar news

demo pic (source-file)

mp news: मध्यप्रदेश के धार में 6 दिन की मेहनत के बाद पुलिस ने अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मृतक का दोस्त ही निकला है। हत्या की वजह आरोपी की मां से करीब दो महीने पहले हुई छेड़छाड़ सामने आई है। मां से हुई छेड़छाड़ का बदला लेने के लिए आरोपी करीब दो महीने से प्लानिंग कर रहा था जिसे उसने बीते दिनों अंजाम दिया था।

झाड़ियों में मिली थी लाश

पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि बेड़ीपुरा-डेडगांव रोड किनारे झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त बाद में डेडगांव निवासी लोकेश के रूप में हुई थी, जिसके शरीर पर चोट के निशान थे और कपड़े भी गायब थे। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और करीब 200 लोगों से पूछताछ की जिसके बाद पुलिस के हाथ आरोपी लल्ला उर्फ ललित अलावा तक पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
dhar murder

मां से छेड़छाड़ का ‘बदला’..

आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लोकेश ने करीब दो महीने पहले उसकी मां से छेड़छाड़ की थी जिसके कारण वो तभी से उससे बदला लेने की फिराक में था। 22 जुलाई को उसने अनाज बेचकर शराब खरीदी और प्लानिंग के तहत लोकेश को शराब पीने के लिए बुलाया। शराब पिलाकर उसने मुंह दबाकर लोकेश की हत्या की और फिर उसकी लाश को निर्वस्त्र कर झाड़ियों में फेंक दिया और कुछ दूरी पर मृतक की बाइक भी छोड़ दी थी।

Hindi News / Dhar / मां से छेड़छाड़ का बेटे ने 2 महीने बाद लिया ‘बदला’…

ट्रेंडिंग वीडियो