मुख्य प्रभारी मुकेश दाधीच एवं दीपिका पाराशर रही। कबड्डी प्रतियोगिता में शानदार और जानदार फाइनल मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में जूनियर वर्ग में प्रथम आचार्य क्लब, द्वितीय वैदिक क्लब, सीनियर वर्ग में प्रथम परशुराम क्लब, द्वितीय स्थान महर्षि क्लब ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता मुख्य प्रभारी लोकेश सुखवाल ने भूमिका निभाई।
खेल प्रभारी श्वेता शर्मा व वीणा दीक्षित ने बताया कि महिलाओं की 100 मीटर दौड़ जूनियर वर्ग में प्रथम सरिता दाधीच, द्वितीय पूजा दाधीच, गुब्बारे दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम कीर्ति सुखवाल-सुनयना दाधीच, द्वितीय प्रियंका भारद्वाज, दीपिका भारद्वाज, प्ले कार्ड में प्रथम मीनाक्षी दाधीच, द्वितीय संध्या शर्मा, सिक्के प्रतियोगिता में प्रथम नम्रता शर्मा, द्वितीय भारती शर्मा ने प्राप्त किया।
यहां हायर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में प्रदेश संगठन मंत्री हनुमान सहाय शर्मा की अगुवाई में शूटिंग बॉल प्रतियोगिता खेली गई। युवा जिलाध्यक्ष विकास सनाढय, महिला जिलाध्यक्ष किरण शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष रेखा जोशी, अतिरिक्त महामंत्री धनंजय शर्मा, सह संयोजक, अनीता व्यास, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश शर्मा,सभाध्यक्ष घनश्याम दुबे, कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश चतुर्वेदी व सह संयोजक चंदन शर्मा ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
वाटिका में रामायण पाठ शुरू
प्रभारी पीयूष शर्मा ने बताया कि वहीं परशुराम वाटिका में रामायण पाठ शुरू हुई। रामायण पाठ के यजमान डॉ. सुरेश शर्मा ने पत्नी अरुणिमा शर्मा के साथ पूजा-अर्चना कर पंडित विष्णु तिवारी के सानिध्य में रामायण पाठ का शुभारंभ किया।