फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए
गुप्ता की लाश बुधवार सुबह ओवरहेड टैंक परिसर के गेट के पास मिली। ईंट से गुप्ता का सिर कुचला गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम के लिए शव को भिजवाया गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के गांव विजलनगला की पूरी घटना बताई जा रही है।
किसान यूनियन के नेता भी थे गुप्ता
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के साथ ही सुरेश चंद्र गुप्ता किसान यूनियन के नेता भी थे। उनके बेटों का नाम राहुल और निर्दोष है। गांव के ओवरहेड टैंक पर राहुल चौकीदारी करता है। वह मंगलवार को किसी रिश्तेदार से मिलने गया था। इसी वजह से उसने पिता को ओवरहेड टैंक पर जाने को कहा था।
ईंट से सिर पर किया गया हमला
मृतक के परिजनों का मामले को लेकर कहना है कि रात करीब 9 बजे गुप्ता खाना खाने के बाद ओवरहेड टैंक परिसर में सोने के लिए चले गए थे। उनके सिर पर ईंट से हमला देर रात को किया गया और उनकी हत्या कर दी गई। परिजनों का कहना है धारदार हथियार से भी गुप्ता पर हमला किया गया है। ओवरहेड टैंक परिसर के गेट के पास उनका शव सुबह टहलने निकले लोगों ने देखा। खून से सनी ईंट के टुकड़े भी घटनास्थल पर मिले हैं।
बीजेपी मंडल उपाध्यक्ष सुरेश चंद्र गुप्ता हत्याकांड में जांच जारी
इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज पुलिस टीम के साथ घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। इंस्पेक्टर अशोक कुमार कंबोज का कहना है कि बीजेपी नेता की हत्या की गई है। हत्याकांड की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।