scriptएमपी को 2 दिन बाद मिलेगा नया बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, जानें कैसे होगा चुनाव | MP will get new BJP state president after two days Here's How the Election Will Take Place | Patrika News
भोपाल

एमपी को 2 दिन बाद मिलेगा नया बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, जानें कैसे होगा चुनाव

MP BJP President: मध्यप्रदेश भाजपा को नया प्रदेशाध्यक्ष दो दिन बाद यानी बुधवार को मिल जाएगा।

भोपालJun 30, 2025 / 06:20 pm

Himanshu Singh

mp bjp president

पत्रिका फाइल फोटो

MP BJP President: मध्यप्रदेश में लंबे समय से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष को लेकर चल रही खींचतान को अंतिम मुहर दो दिन बाद लग जाएगी। पार्टी की ओर प्रदेशाध्यक्ष चुनाव के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा जारी कर दी गई है। निर्वाचन अधिकारी विवेक शेजवलकर ने सोमवार को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी है।

जानें कैसे होगा चुनाव



राज्य निर्वाचन मंडल की सूची का प्रकाशन 30 जून को किया जाएगा।
1 जुलाई को शाम 4.30 बजे से 6.30 बजे तक नामांकन पत्र जमा होंगे।
1 जुलाई को शाम 6.30 बजे से 7.30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
1 जुलाई को शाम 7.30 बजे से 8 बजे तक नाम वापसी होगी।
1 जुलाई रात 8.30 बजे नामांकन पत्रों की अंतिम सूची घोषित की जाएगी।
2 जुलाई को सुबह 11 बजे से 2 बजे के बीच मतदान होगा।
2 जुलाई को दोपहर 2 बजे से मतों की गणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक, प्रदेशाध्यक्ष के सिंगल पैनल में बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल का नाम लगभग तय माना जा रहा है। इसके लिए संगठन में अंदरूनी तौर पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि, अब बुधवार को स्थिति साफ हो पाएगी की भाजपा का अगला प्रदेशाध्यक्ष कौन बनेगा? प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में डीडी उइके, गजेंद्र सिंह पटेल, सुमेर सिंह सोलंकी, नरोत्तम मिश्रा, विधायक रामेश्वर शर्मा, जबलपुर सांसद आशीष दुबे, सांसद आलोक शर्मा, बृजेश सिंह समेत कई दिग्गज नेता शामिल हैं।
mp bjp president


प्रदेशाध्यक्ष का नाम चौंका सकता है


साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने डॉ मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाकर सबको चौंका दिया था। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष के चुनाव में भी पार्टी किसी नए चेहरे को लाकर चौंका सकती है।



मंगलवार को भोपाल आएंगे चुनाव अधिकारी धर्मेंद प्रधान


भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान मंगलवार की शाम को भोपाल आएंगे। जिसके बाद शाम 4.30 बजे उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करेंगे। शिवराज सिंह चौहान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, डॉ वीरेंद्र कुमार, डीडी उइके, सावित्री ठाकुर सहित सभी विधायक, सांसद, जिला प्रभारी, प्रदेश प्रतिनिधि समेत कई दिग्गज नेता भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे।

Hindi News / Bhopal / एमपी को 2 दिन बाद मिलेगा नया बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष, जानें कैसे होगा चुनाव

ट्रेंडिंग वीडियो