कांग्रेस विधायक ओमकार सिंह विधानसभा में काफी मुखर रहे। उन्होंने प्रदेश के श्रमिकों, कर्मचारियों के हक में आवाज उठाते हुए कहा कि आउटसोर्सिंग शोषण का माध्यम बन चुकी है। आउटसोर्स और संविदा कर्मचारी पूरी मेहनत से काम कर रहे हैं। यदि ये कर्मचारी काम नहीं करें तो मंत्रालय और अन्य विभागों का कामकाज ठप हो जाएगा पर सरकार इनकी सुध नहीं ले रही।
विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने आरोप लगाते हुए कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र के हाल बेहाल हैं। भवन नहीं हैं, उपचार की समुचित सुविधा ही नहीं है। आशा कार्यकर्ता दिन रात मेहनत करती हैं पर जब वे पैसा मांगतीं हैं तो समय पर नहीं दिया जाता। प्रदेश के मजदूर मजदूरी कर नहीं पा रहे हैं।
ट्रांसफर के नाम से 10 करोड़ तक की वसूली
अनूपूरक बजट पर चर्चा में भाग लेते हुए विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने प्रदेश में ट्रांसफर उद्योग चलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ट्रांसफर के नाम से 4 करोड़, 10 करोड़ तक की वसूली की जा रही है। ट्रांसफर उद्योग से प्रदेशभर के अधिकारी, कर्मचारी परेशान हो चुके हैं। इसके नाम पर नया फंड जनरेट हो गया है।