Bihar SIR voter list: बिहार में 65 लाख कम हुए वोटर, सबसे ज्यादा इस जिले में कटे वोटरों के नाम, देखें पूरी लिस्ट
Bihar SIR voter list चुनाव आयोग की ओर से जारी बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन में अब बिहार में कुल मतदाताओं की संख्या 7.24 करोड़ रह गई है। जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था।
वोटर लिस्ट का गहन पुनरीक्षण. फाइल फोटो सोशल मीडिया /x
Bihar SIR voter list वोटर लिस्ट रिवीजन के बाद शुक्रवार को ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दिया गया। 24 जून से निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए गए गहन विशेष पुनरीक्षण (SIR) के बाद आज इसे जारी किया गया। पुनरीक्षण के दौरान BLO पूरे बिहार में घर-घर जाकर वोटरों की जांच किए और लाखों मृत और प्रवासी वोटरों की जानकारी एकत्रित किए। निर्वाचन आयोग इसको अपने स्तर से जांचने के बाद लाखों वोटरों का नाम ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट से काट दिया। इसके बाद चुनाव आयोग के द्वारा दावा-आपत्ति के लिए एक महीने का समय दिया गया है। इसके बाद फाइनल वोटर लिस्ट जारी किया जायेगा। जिससे राज्य के आगामी सभी चुनावों में वोटर अपने मत का उपयोग करेंगे।
निर्वाचन आयोग द्वारा वोटर लिस्ट रिवीजन के अपडेट ड्रॉफ्ट वोटर लिस्ट वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। इसमें यह जानकारी मिली कि SIR प्रक्रिया के दौरान बिहार में करीब 65.64 लाख वोटर के नाम कटे हैं। चुनाव आयोग के बिहार में वोटर लिस्ट रिवीजन के पहले चरण के आंकड़े के अनुसार, कुल मतदाताओं की संख्या घटकर 7.24 करोड़ रह गई है, जबकि पहले यह आंकड़ा 7.89 करोड़ था। यानी करीब 65.64 लाख मतदाताओं के सूची से हटाए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार बिहार में सबसे ज्यादा पटना में वोटरों का नाम कटे। जबकि दूसरे नंबर पर मधुबनी और तीसरे नंबर पर पूर्वी चंपारण है।
जिला
पहले कितने वोटर थे
अब कितने वोटर हैं
कितने वोट कम हुए
पश्चिम चंपारण
2760990
2569614
191376
पूर्वी चंपारण
3689848
3373055
316793
सीतामढ़ी
2627133
2382171
244962
अररिया
2082486
1924414
158072
किशनगंज
1231910
1086242
145668
पूर्णिया
2268431
1994511
273920
सुपौल
1640664
1512457
128207
शिवहर
324095
295929
28166
कटिहार
2229063
2044809
184254
मधेपुरा
1432119
1334043
98076
सहरसा
1391674
1260078
131596
दरभंगा
3003167
2799852
203315
मुजफ्फरपुर
3486215
3203370
282845
जमुई
1340090
1248208
91882
नवादा
1812248
1685798
126450
गया
3147156
2901493
245663
औरंगाबाद
1927443
1767463
159980
जहानाबाद
834402
781313
53089
अरवल
541748
511568
30180
रोहतास
2296423
2140273
156148
कैमूर (भभुआ)
1216081
1142141
73940
बक्सर
1351861
1264216
87645
वैशाली
2674245
2448292
225953
लखीसराय
782424
733600
48824
नालंदा
2316081
2177576
138505
मुंगेर
1050149
975222
74916
बांका
1547863
1430517
117346
भागलपुर
2400414
2155802
244612
गोपालगंज
2055845
1745482
310363
सीवान
2609314
2387603
221711
खगड़िया
1216202
1136651
79551
बेगूसराय
2245144
2077388
167756
समस्तीपुर
3145370
2861415
283955
सारण
3134108
2860885
273223
शेखपुरा
511468
485212
26256
पटना
5047194
4651694
395500
भोजपुर
2221986
2031154
190832
बिहार से पलायन कर गये मतदाताओं की संख्या
36.28 लाख
Hindi News / Patna / Bihar SIR voter list: बिहार में 65 लाख कम हुए वोटर, सबसे ज्यादा इस जिले में कटे वोटरों के नाम, देखें पूरी लिस्ट