विश्लेषण से पता चला कि मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा लगातार सबसे लंबे समय (63 माह) से कुर्सी पर बने हुए हैं। यह रिकॉर्ड हैं। इससे पहले वरिष्ठ नेता सुंदरलाल पटवा लगातार 50 माह तक अध्यक्ष रहे। पहले कार्यकाल में पटवा 36 माह अध्यक्ष रहे। यानी पटवा करीब 86 माह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी पर रहे। (mp news)
ह भी पढ़े-
एमपी बीजेपी को 2 जुलाई के दिन मिलेगा नया प्रदेश अध्यक्ष, आदिवासी दांव अभी भी संभव इनके हाथ खाली
मालवा क्षेत्र के आठ नेता अध्यक्ष की कुर्सी तक पहुंचे। ग्वालियर- चंबल को चार बार मौका मिला, लेकिन बुंदेलखंड और विध्य क्षेत्र के हाथ अब भी खाली हैं। गाहे-बगाहे मांग उठ रही है कि बुंदेलखंड-विध्य के सूखे को भी खत्म किया जाए। (mp news)
दो बार छग के नेता
1980 के बाद दो बार ऐसा भी हुआ है जब प्रदेश छत्तीसगढ़ के भाजपा नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष बनने का मौका मिला है। साल 1990 से 1994 तक रायगढ़ के लख्खीराम अग्रवाल और 1997 से 2000 तक नंदकुमार राय प्रदेश अध्यक्ष रहे। (mp news)
1980 से अध्यक्षों का कार्यकाल
- अध्यक्ष – जिला – क्षेत्र – माह
- सुंदरलाल पटवा – नीमच- मालवा- 36 महीने
- कैलाश जोशी – देवास – मालवा – 16 महीने
- शिवप्रसाद – चैनपुरिया -जबलपुर – महाकौशल – 9 महीने
- सुंदरलाल पटवा- मालवा – 50 महीने
- लख्खीराम अग्रवाल – रायगढ़ – (छग)
- लक्ष्मीनारायण पांडे – रतलाम – मालवा – 41 महीने
- नंदकुमार साय – रायगढ़ (छ्ग)
- विक्रम वर्मा- धार- मालवा- 26 महीने
- कैलाश जोशी – देवास – मालवा – 32 महीने
- शिवराज सिंह चौहान – विदिशा – मध्य – 9 महीने
- सत्यनारायण जटिया – उज्जैन – मालवा – 9 महीने
- नरेंद्र सिंह तोमर – ग्वालियर – ग्वालियर-चंबल – 42 महीने
- प्रभात झा – ग्वालियर – ग्वालियर-चंबल – 20 महीने
- नरेंद्र सिंह तोमर – ग्वालियर – ग्वालियर-चंबल – 20 महीने
- नंद कुमार सिंह चौहान – खंडवा – मालवा – 17 महीने
- नंद कुमार सिंह चौहान – खंडवा – मालवा – 28 महीने
- राकेश सिंह – जबलपुर – महाकौशल – 21 महीने
- वीडी शर्मा – मुरैना – ग्वालियर-चंबल – 63 महीने