इस सनसनीखेज हत्या का खुलासा शनिवार को पिपलानी पुलिस ने किया। किरायेदार रेखा और पत्नी बिट्टी जॉर्ज की प्रताड़ना से तंग थी। इसलिए बिट्टी ने संजय को 10 लाख रुपए की सुपारी दी। 2.50 लाख एडवांस भी दिए। तीनों ने गुनाह कबूल लिया है। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है। एक माह पहले जॉर्ज पर इछावर में भी जानलेवा हमला हुआ था।
ये भी पढ़े –
जन्मदिन पर लड़की ने किया खूब डांस, फिर बालकनी के पास हुआ दर्दनाक हादसा किरायेदार दोस्त की बेटी
● पत्नी बिट्टी व रेखा ने कहा, जॉर्ज उन पर अत्याचार करता था।
● रेखा जॉर्ज के दोस्त की बेटी थी। उसका संजय से प्रेम था। जॉर्ज ने उसे संजय से बात करने से मना किया। संजय को धमकी भी दी।
65 के जॉर्ज की दूसरी शादी, पत्नी 32 की
जॉर्ज कुरियन 65 साल के थे। उन्होंने 32 साल की बिट्टी से दूसरी शादी की थी। यह बेमेल थी। 45 साल की किरायेदार रेखा के डॉक्टर पति की मौत हो गई थी। इसके बाद पति के 59 साल के दोस्त संजय से उसका प्रेम संबंध था। बता दें, 18 अप्रेल की रात जॉर्ज की मौत हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला, मौत दम घुटने से हुई। तीनों ने पूछताछ में जुर्म कबूल लिया।