महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि: हेमंत खंडेलवाल
महिलाओं का सम्मान सर्वोपरि है। जिन देशों ने महिलाओं का सम्मान किया वे आज दुनिया का नेतृत्व कर रहे हैं। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल(BJP State President Hemant Khandelal) ने शुक्रवार को पत्रिका तेजस्विनी सम्मान समारोह में कही। खंडेलवाल ने कहा बैतूल में पहली बार ऐसा अनूठा आयोजन हुआ, जिसमें पत्रिका द्वारा स्थानीय महिला प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इससे न केवल प्रतिभाओं का हौंसला बढ़ेगा, बल्कि नई पीढ़ी को भी इनसे सीखने की प्रेरणा मिलेगी।
जिस समाज में महिलाओं का सम्मान नहीं… वह गर्त में
इस मौके पर एडीएम राजीव नंदन श्रीवस्तव, एसपी निश्चल एन झारिया भी मंचासीन थे। उन्होंने कहा दुनिया में जिस भी देश ने जिस भी समाज ने महिलाओं का सम्मान नहीं किया वह देश और समाज गर्त में चला गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा भारतीय समाज हो या कोई भी समाज जब-जब हम अपनी बहनों की प्रतिभा समझते हैं, उनकी कार्यक्षमता का उपयोग करते हैं। वैसे-वैसे देश और समाज आगे बढ़ता है।