scriptCoconut oil with camphor for skin: नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे, जानिए लगाने का सही तरीका | coconut oil with camphor for skin benefits and how to use | Patrika News
ब्यूटी टिप्स

Coconut oil with camphor for skin: नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे, जानिए लगाने का सही तरीका

Coconut oil with camphor for skin: चेहरे की देखभाल में कपूर और नारियल तेल को एक असरदार घरेलू नुस्खा माना जाता है। यह स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकता है। जानिए इसके 3 फायदे और लगाने का सही तरीका।

भारतMay 29, 2025 / 06:57 pm

Nisha Bharti

Coconut oil with camphor for skin

Coconut oil with camphor for skin प्रतीकात्मक तस्वीर (फोटो क्रेडिट- पत्रिका)

Coconut oil with camphor for skin: चेहरे की देखभाल में हम अक्सर बाजार के महंगे प्रोडक्ट्स पर भरोसा करते हैं, लेकिन कई बार घरेलू नुस्खे ज्यादा असर दिखाते हैं। कपूर और नारियल तेल का मिश्रण ऐसा ही एक उपाय है जो आपकी स्किन से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर सकता है। यह उपाय न सिर्फ सस्ता है बल्कि स्किन को किसी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाता। आइए जानते हैं कि चेहरे पर कपूर के नारियल तेल लगाने से क्या फायदे मिल सकते हैं।

1. मुहांसों और दाग-धब्बों से राहत

अगर आपको चेहरे पर बार-बार मुहांसे निकलते हैं या उनके दाग रह जाते हैं तो कपूर और नारियल तेल का इस्तेमाल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। कपूर में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को खत्म करने में मदद करते हैं। वहीं नारियल तेल स्किन को मॉइस्चर देता है और सूजन कम करता है।
यह भी पढ़ें: Saffron Water For Skin: ग्लोइंग स्किन के लिए एक्ट्रेस भाग्यश्री रोज सुबह पीती हैं ये Golden Water, आप भी कर सकते है ट्राई

2. स्किन इन्फेक्शन से बचाव

गर्मियों में पसीने और गंदगी के कारण चेहरे पर रैशेज या फंगल इंफेक्शन हो जाते हैं। कपूर में मौजूद ठंडक देने वाले तत्व और नारियल तेल के एंटीफंगल गुण मिलकर स्किन को संक्रमण से बचाते हैं। ये मिश्रण चेहरे को साफ और तरोताजा बनाए रखता है। अगर आपकी स्किन पर खुजली, जलन या कोई हल्का इन्फेक्शन हो गया है तो ये उपाय राहत देने वाला हो सकता है।

3. त्वचा को बनाता है मुलायम और चमकदार

नारियल तेल और कपूर को मिलाकर लगाने स्किन को बहुत फायदा होता है। ये गहराई में जाकर स्किन को मॉस्चराइज करता है और स्किन के संक्रमण को दूर करता है। इसे लगाने से स्किन के दाग धब्बे, झाइयां, डार्क सर्कल्स, खुजली और एक्ने से राहत मिलती है। अगर आपकी स्किन सूखी रहती है तो ये नुस्खा आपके लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है।

कैसे बनाएं कपूर वाला नारियल तेल?

इस तेल को बनाना बहुत ही आसान है। एक कटोरी नारियल तेल को हल्का गर्म कर लें। फिर उसमें 2-3 टुकड़े कपूर डालें और उसे पूरी तरह घुलने दें। जब कपूर घुल जाए तो इसे ठंडा होने के बाद किसी कांच की बोतल में भरकर रख लें। इसका इस्तेमाल आप बालों, त्वचा और हाथ-पैर में भी लगा सकते हैं।

कैसे लगाएं नारियल तेल में कपूर मिलाकर?

इसे लगाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में नारियल तेल और कपूर मिला लें। इसके बाद अच्छे से अपनी त्वचा पर हल्के हाथों से लगाएं और 20-25 मिनट बाद स्किन को ठंडे पानी से धो लें।

Hindi News / Lifestyle News / Beauty Tips / Coconut oil with camphor for skin: नारियल तेल में कपूर मिलाकर लगाने से मिलते हैं ये 3 बड़े फायदे, जानिए लगाने का सही तरीका

ट्रेंडिंग वीडियो